Desk. संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस एग्जाम का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें इशिता किशोर ने टॉप किया है। वहीं गरिमा लोहिया को दूसरा स्थान और उमा हरति एन को तीसरा स्थान मिला है। यूपीएससी सीएसई 2022 की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है। इस बार टॉप 5 में तीन लड़किया हैं।
फाइनल रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upsc.gov.in पर चेक किया जा सकता है। IAS पदों पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट हुए हैं। फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स चयनित किये गये हैं। इनमें से 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, 99 EWS, 263 OBC, 154 SC तथा 72 ST कैटेगरी से हैं।
यूपीएससी सीएसई 2022 की परीक्षा में इस बार लड़कियों ने बाजी मार ली है। इस बार टॉप 5 में तीन लड़किया हैं। इसमें से इशिता किशोर ने टॉप किया है और दूसरे नंबर पर गरिमा लोहिया हैं। तीसरे नंबर पर उमा हरित एन और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा हैं। टॉप चार में सभी लड़कियां है। वहीं पांचवें नंबर पर मयूर हजारिका है।