Wednesday, February 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

वर्साेवा-बांद्रा सी लिंक का बदला नाम अब कहलाएगा वीर सावरकर सेतु, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक बना अटल ब्रिज, शिंदे सरकार ने लिया फैसला

June 28, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने वर्साेवा-बांद्रा सी लिंक का नाम बदल दिया है। अब इसे वीर सावरकर सेतु के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक का भी नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सेतु कर दिया गया है। पिछले महीने वीर सावरकर जयंती के दिन महाराष्ट्र सरकार ने इसे लेकर फैसला लिया था।

औरंगाबाद और उस्मानाबाद का भी बदला था नाम

इससे पहले केंद्र सरकार ने फरवरी में औरंगाबाद और उस्मानाबाद के बदले हुए नाम को मंजूरी दे दी थी। अब औरंगाबाद को छत्रपति संभाजीनगर और उस्मानाबाद को धाराशिव के नाम से जाना जाएगा। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्विटर पर यह खबर साझा की थी। औरंगाबाद का नाम मुगल शासक औरंगजेब, जबकि उस्मानाबाद का नाम हैदराबाद रियासत के 20वीं सदी के शासक के नाम पर रखा गया था।

लंबे समय से नाम बदलने की हो रही थी मांग

छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े बेटे छत्रपति संभाजी उनके पिता द्वारा स्थापित मराठा साम्राज्य के दूसरे शासक थे। संभाजी महाराज को 1689 में औरंगजेब के आदेश पर फांसी दे दी गई थी। कुछ विद्वानों के अनुसार उस्मानाबाद के समीप एक गुफा धाराशिव आठवीं सदी की है। हिंदू दक्षिणपंथी संगठन इन दो शहरों के नाम बदलने की मांग लंबे समय से कर रहे थे।

पिछले महीने किया था एलान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया था कि राज्य की सरकार ने सावरकर जयंती को वीर सावरकर गौरव दिन के रूप में मनाने का फैसला किया है। सरकार ने बांद्रा-वर्साेवा समुद्र सेतु का नामकरण भी वीर सावरकर के नाम पर करने का भी एलान किया था। अलग-अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को वीर सावरकर वीरता पुरस्कार देने का फैसला भी किया गया था।

विपक्ष पर साधा था निशाना

देश के नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा था कि लोकशाही का पवित्र मंदिर का लोकार्पण वीर सावरकर की जयंती के एतिहासिक दिन पर हुआ। यह सभी लोगों के लिए एतिहासिक घटना थी। देश के 140 करोड़ लोग इसमें सहभागी बने और इसमें सभी लोगों को हिस्सा लेना चाहिए था। उनका इशारा विपक्षी दल की तरफ था।

Related Posts

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
Jharkhand

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!

February 17, 2026
गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
Jharkhand

गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!

February 17, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
  • गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.