Wednesday, April 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे ने थामा बीजेपी का दामन, इस वजह से छोड़ी कांग्रेस

April 6, 2023
in National, Politics, Top News
anil antony join BJP
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार (6 अप्रैल) को बीजेपी में शामिल हो गए। केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक अनिल एंटनी ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल बीजेपी अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा।

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर अनिल एंटनी ने दिया था बयान

इस दौरान अनिल एंटनी ने कहा कि एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं। अनिल एंटनी ने 2002 के गुजरात दंगों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद के बाद बीते जनवरी के महीने में कांग्रेस छोड़ दी थी।

कांग्रेस ने की थी अनिल एंटनी की आलोचना

उन्होंने इस डॉक्यूमेंट्री को भारतीय संस्थानों के विचारों से अधिक महत्व दिए जाने को खतरनाक चलन बताते हुए कहा था कि इससे देश की संप्रभुता प्रभावित होगी। उन्होंने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को भारत के खिलाफ पक्षपातपूर्ण कहा था। इस प्रतिक्रिया के बाद उन्हें कांग्रेस के भीतर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

कांग्रेस सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री थे एके एंटनी

इसके बाद उन्होंने पार्टी में अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। अनिल एंटनी के पिता एके एंटनी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे थे। इसके अलावा वे केरल के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। एके एंटनी का नाम बड़े नेताओं में शुमार रहा है।

अनिल एंटनी का पीयूष गोयल ने किया स्वागत

पार्टी छोड़ने से पहले अनिल एंटनी केरल में कांग्रेस का सोशल मीडिया सेल चलाते थे। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि अनिल एंटनी एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। जब मैंने अनिल एंटनी की साख देखी तो मैं बहुत प्रभावित हुआ। उनके विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के समान हैं। हमें विश्वास है कि वह बहुत सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और दक्षिण भारत में बीजेपी के पदचिह्न को बढ़ाने में मदद करेंगे।

Related Posts

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”
Jharkhand

झारखंड पुलिस के जांबाज खिलाड़ी चमके! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में किया पुरस्कार वितरण – “सुरक्षा के साथ खेलों में भी दिखा रहे दमखम”

March 19, 2026
रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”
Jharkhand

रामनवमी-ईद-सहरुल से पहले मुख्यमंत्री की हाई लेवल सिक्योरिटी बैठक! सभी जिलों के DM-SP से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ली तैयारियों की जानकारी – “शांतिपूर्ण त्योहार, उत्तेजक गाने-भड़काऊ नारे बिल्कुल नहीं”

March 19, 2026
गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा में कल्याण योजनाओं पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! छात्रवृत्ति, बिरसा आवास, धूमकुड़िया, PM-JANMAN से लेकर SC/ST अत्याचार निवारण तक – सभी लंबित मामलों पर तेजी लाने के सख्त निर्देश

March 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • साहिबगंज में रोड सेफ्टी और दुर्घटना पीड़ितों को न्याय दिलाने की बड़ी कार्यशाला! DLSA के माध्यम से PDJ एवं SP के निर्देशन में आयोजित, MACT मुआवजा प्रक्रिया को तेज करने के सख्त निर्देश
  • हजारीबाग की रामनवमी: भक्ति नहीं, उन्माद का तांडव! तलवारें, भुजालियाँ और खुद को चाकू से चीरता नशेड़ी – जब उत्सव हिंसा का रूप ले ले
  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.