Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, अब केंद्रीय मंत्री के घर पर लगाई आग, उपद्रवियों ने पेट्रोल बम से किया हमला

June 16, 2023
in National, Top News
fire
Share on FacebookShare on Twitter

इंफाल : मणिपुर में हालात लगातार बेकाबू होते दिख रहे हैं, दो समुदायों के अधिकारों को लेकर शुरू हुई इस लड़ाई में लगातार हिंसा हो रही है और अब तक 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। तमाम सुरक्षा व्यवस्था और हजारों सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद हालात पर काबू नहीं पाया जा सका है। रोजाना मणिपुर के अलग-अलग इलाकों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। उपद्रवी अब नेताओं के घरों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें आग के हवाले किया जा रहा है।

पूरी तरह से जला मंत्री का घर

इंफाल में गुसाए भीड़ ने केंद्रीय मंत्री आरके रंजन सिंह के घर पर हमला कर दिया और आग लगा दी, जिससे मंत्री का घर पूरी तरह से जल गया। हालांकि इस दौरान केंद्रीय मंत्री अपने घर पर नहीं थे। उपद्रवियों ने न्यू चेकऑन में दो और घरों में भी आग लगाई। केंद्रीय मंत्री का ये आवास इंफाल पूर्वी जिले के अंतर्गत कोंगबा नंदीबम लेकाई इलाके में था।

भीड़ ने चारों ओर से फेंके पेट्रोल बम

इस हादसे के बाद दमकल कर्मी और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। बदमाशों ने घर और कुछ खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। घटना के समय मंत्री के आवास पर सुरक्षा एस्कॉर्ट कर्मी, सुरक्षा गार्ड और अतिरिक्त गार्ड ड्यूटी पर थे। लेकिन, हमले के दौरान भीड़ ने चारों तरफ से पेट्रोल बम फेंक रहे थे। इसलिए नियंत्रित नहीं किया जा सका।

ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान- मंत्री

वहीं, इस घटना को लेकर समाचार एजेंसी से बात करते हुए विदेश राज्य मंत्री ने कहा कि मैं इस समय आधिकारिक काम के लिए केरल में हूं। भगवान का शुक्र है कि, इस हादसे में मेरे घर में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान पहुंचाया गया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, मणिपुर में जो भी हो रहा है उसे देखकर बहुत दुख होता है। मैं अब भी शांति की अपील करता रहूंगा।

पहले भी हुआ था केंद्रीय मंत्री के घर पर हमला

आपको बताते चलें कि, इससे पहले भी केंद्रीय मंत्री के घर पर हमला किया गया है। इससे पहले 23 मई को भी भीड़ ने उनके आवास पर धावा बोल दिया था। इलाके में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हवा में गोलियां चलाकर बदमाशों को तितर-बितर करने में कामयाबी हासिल की थी।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.