Wednesday, February 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

रामनवमी जुलूस के बाद बिहारशरीफ में हिंसक झड़प, धारा-144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद

April 1, 2023
in Bihar
रामनवमी जुलूस के बाद बिहारशरीफ में हिंसक झड़प, धारा-144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
Share on FacebookShare on Twitter

बिहारशरीफ : रामनवमी पर जुलूस के दौरान देश के कई शहरों में हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। इसमें बिहार और बंगाल भी शामिल हैं। बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में आज शाम दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में पत्थरबाजी और कई राउंड फायरिंग हुई। इसमें पांच लोगों को गोली लगी है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में छोटू कुमार,गोलू कुमार, पीयूष कुमार, करण कुमार और आकाश कुमार शामिल हैं।

दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प

बिहारशरीफ में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। मामले को काबू में करने के लिए नालंदा जिला पुलिस प्रशासन की टीम जुटी हुई है। बिहारशरीफ में धारा-144 भी लागू की गई है। उधर, शोभायात्रा में बिहार के सासाराम में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान हुए विवाद में पत्थरबाजी, वाहनों में तोड़फोड़ और कई झोपड़ीनुमा दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। शहर में गोला बाजार की ओर जाने वाली सड़कें ईंट-पत्थरों से पटी हुई हैं।

इलाके में अभी भी तनाव

सासाराम की गोला बाजार, कादिरगंज, मुबारकगंज, चौखंडी और नवरत्न बाजार पूरी तरह से बंद हैं। डीएम धर्मेंद्र कुमार और एसपी विनीत कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति अभी भी बनी हुई है।

पथराव में सदर एसडीओ का घायल

उधर, नगर थाना क्षेत्र के सहजलाल पीर मोहल्ले में दो पक्षों में तनाव के बाद पथराव और बमबारी की घटना सामने आई है। पथराव में सदर एसडीओ मनोज कुमार का बॉडीगार्ड सुशांत कुमार मंडल घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि ये घटना केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सासाराम दौरे से दो दिन पहले हुई है। शाह पार्टी एक अप्रैल को पटना और अगले दिन सासाराम पहुंचेंगे।

Related Posts

दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Bihar

दुख की इस घड़ी में सीएम नीतीश ने दिखाया साथ! दुल्हिनगंज पहुंचकर विधायक की दिवंगत पत्नी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

January 11, 2026
बिहार का ‘NDA तूफान’: 199 सीटों पर NDA की जीत, RJD-कांग्रेस महागठबंधन 44 पर सिमटा—नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने की राह पर हैं
Bihar

बिहार का ‘NDA तूफान’: 199 सीटों पर NDA की जीत, RJD-कांग्रेस महागठबंधन 44 पर सिमटा—नीतीश कुमार 10वीं बार CM बनने की राह पर हैं

November 14, 2025
औरंगाबाद में काउंटिंग का धमाका: राजद गुलाम शहीद ने रफीगंज में 70 वोटों से सेंचुरी, JDU चेतन आनंद नवीनगर में 102 से लीड
Bihar

औरंगाबाद में काउंटिंग का धमाका: राजद गुलाम शहीद ने रफीगंज में 70 वोटों से सेंचुरी, JDU चेतन आनंद नवीनगर में 102 से लीड

November 14, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड के युवा अब ग्लोबल लेवल पर तैयार होंगे! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिंदल फाउंडेशन के साथ की मेगा साझेदारी – स्टील हब, छात्रवृत्ति, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और प्रशासनिक क्षमता निर्माण पर बड़ा करार!
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: नामांकन के दूसरे दिन श्री बंशीधर नगर पंचायत में धमाल! अध्यक्ष पद पर 2 और पार्षद पर 1 नामांकन – गढ़वा नगर परिषद और मंझिआँव में अभी भी शून्य!
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: मीडिया को मिला सख्त निर्देश! बिना प्रमाणन के विज्ञापन पर रोक, निर्वाचन व्यय सीमा घोषित – “स्वच्छ और निष्पक्ष चुनाव” का मजबूत संदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.