रांची : सेना जमीन घोटाले मामले में कारोबारी विष्णु अग्रवाल सोमवार करीब शाम 4ः00 बजे ईडी दफ्तर पहुंचे। तीसरे समन के माध्यम से कारोबारी विष्णु अग्रवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जिसके बाद आज वें हाजिर हुए। जहां ईडी के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रही है।
बता दें कि सेना की जमीन घोटाला मामले में अब तक ईडी एक आईएएस, राजस्व कर्मचारी और छह जमीन दलाल को सलाखों के पीछे भेज चुकी है। विष्णु अग्रवाल से पूछताछ के बाद ईडी उन्हें भी हिरासत में ले सकती है। विष्णु अग्रवाल पर कई जमीन के कब्जे का आरोप है। जिसमें ईडी कार्रवाई करने के मूड में है।
बता दें कि विष्णु अग्रवाल बिहार से झारखंड रोजगार की तलाश में आए थे। लेकिन यहां आने के बाद मुलाकात कई नेताओं और दलालों से हुई। जिसके बल बूते विष्णु अग्रवाल रांची के सबसे बड़े कारोबारी में शुमार हो गए। विष्णु अग्रवाल पर चेशायर होम, बाजरा मौजा, कांके न्यूक्लीयस मॉल की जमीन के साथ सेना की जमीन के कब्जे का आरोप है। इनसे ईडी इससे जुड़े सवालों का जवाब तलाशने की कोशिश करेगी। साथ ही बताया जाता है कि विष्णु अग्रवाल के सिर पर एक झारखंड़ के बड़े मूलवासी नेता का हाथ बताया जाता है। अब इसके बाद हो सकता है कि ईडी उनके चेहरे को भी बेनकाब करेगी।









