डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट में विधि विधान और धूम धाम से विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) तपन कुमार शांडिल्य ने कहा की आधुनिक युग में विज्ञान में नए और अपग्रेड प्रयोगशाला की जरुरत है । विश्वविद्यालय इस दिशा में सतत प्रयास कर रहा है और जल्दी ही सभी विज्ञान के प्रयोगशालाओं को अति आधुनिक और उन्नत उपकरणों से सुसज्जित किया जायेगा !
इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉ अनुपम कुमार ने कहा की प्रयोगशालाओं का भौतिक विज्ञान के पढ़ाई में महत्वपूर्ण योगदान है । प्रयोगशालाओं में छात्र-छात्राएं कक्षा में प्राप्त सिद्धांत को प्रयोग कर देखते और समझते हैं । कुलसचिव डॉक्टर नमिता सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में पारंपरिक एवं आधुनिक प्रयोगशालाओं की व्यवस्था है और इसे भी सुधार करने की आवश्यकता है । इस मौके पर विभाग के वरीय शिक्षक डॉक्टर जयप्रकाश शर्मा, प्रोफेसर राजेश कुमार , डॉक्टर अश्विनी शर्मा ,श्री अमित कुमार, शोधार्थी देवाशीष कुमार ,रोजी शर्मा और अन्य छात्राएं उपस्थित थे।










