Saturday, May 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी का संदेश: “निर्भीक होकर नैतिक मतदान करें”

मतदाता जागरूकता अभियान: "लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें"

November 10, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी का संदेश: “निर्भीक होकर नैतिक मतदान करें”
Share on FacebookShare on Twitter

● स्वीप कार्यक्रम के तहत “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का आयोजन

● जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक संग काफी संख्या में पदाधिकारियों/कर्मियों, पुलिस कर्मियों एवं स्कूली बच्चों ने लगाई दौड़, दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

● 13 नवम्बर को निश्चित रूप से मतदान करने को लेकर की गई अपील

● गढ़वा जिला के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी करें सुनिश्चित, अवश्य करें मतदान: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

● जिले के मतदाता भयमुक्त महौल में करें मतदान, सुरक्षा का है पूरा इंतेजाम: पुलिस अधीक्षक

विधानसभा आम निर्वाचन, 2024 में गढ़वा जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर आज स्वीप कार्यक्रम के तहत पुराने समाहरणालय परिसर, गढ़वा से न्यू बस स्टैंड, गढ़वा तक रन फ़ॉर वोट का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडे के नेतृत्व में “रन फॉर वोट” कार्यक्रम का आयोजन हरी झंडी दिखाकर किया गया। प्रातः 06:00 बजे के करीब “रन फॉर वोट” कार्यक्रम पुराने समाहरणालय परिसर से प्रारंभ हुआ और चिनिया मोड़ से रंका मोड़ होते हुए न्यू बस स्टैंड, गढ़वा में जाकर समाप्त हुआ। “रन फॉर वोट” कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संग विभिन्न जिला स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी, पुलिस विभाग के जवान, स्कूली बच्चें एवं काफी संख्या में जिलावासियों ने भाग लिया। मतदाता जागरूकता के विभिन्न नारे के उद्घोषण के साथ दौड़ लगाकर सभी ने मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

उक्त मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोगों को मतदाता जागरूकता के विषय पर संबोधित भी किया गया। उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के हर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से हमारा उद्देश्य है कि 13 नवम्बर 2024 को गढ़वा जिले के विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान के दिन आप सुबह 07 बजे से शाम 05 बजे के बीच अपने घरों से बाहर निकल कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। साथ ही उन्होंने आमजनों से भी अपील किया कि आप अपने स्तर से अन्य मतदातओं को भी मतदान करने हेतु प्रेरित करें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जिले के मतदाता निर्भीक होकर भयमुक्त महौल में नैतिक मतदान करें।

न्यू बस स्टैंड पहुंचने के पश्चात स्वीप के नोडल पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से हर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आप भी अपने स्तर से प्रयास कर अधिक से अधिक मतदाता को मतदान हेतु प्रेरित करें। स्वीप कार्यक्रम के तहत हमारा प्रयास है कि जिले के शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित किया जा सके। साथ ही कार्यक्रम में भाग लिए सभी के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मतदाता प्रतिज्ञा दिलाते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

“रन पर वोट” कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपरोक्त के अतिरिक्त जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी शिव शंकर प्रसाद, सहकारिता पदाधिकारी नीलम कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी, रंका सतीश भगत व स्वीप के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी समेत काफी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थें।

Related Posts

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
Jharkhand

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान

May 1, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

May 1, 2026
NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand

NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

May 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
  • NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.