Saturday, May 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा:“अन्नराज डैम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: नैतिक मतदान पर विशेष संवाद”

“सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने शैलानियों से किया संवाद, मतदान के महत्व पर परिचर्चा”

October 15, 2024
in Jharkhand, Top News
गढ़वा:“अन्नराज डैम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: नैतिक मतदान पर विशेष संवाद”
Share on FacebookShare on Twitter

आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र आज दिनांक- 14/10/2024 को निर्वाचन के स्वीप कोषांग के द्वारा गढ़वा जिले के पर्यटन केंद्र अन्नराज डैम पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने शैलानियों से नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया, जिसमें मौके पर उपस्थित सभी पर्यटकों ने बढ़ चढ़कर जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया एवं अपने-अपने विचार रखें। सिया जानकी सिंह ने बताया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। मतदान से ही तय होता है कि हमारे क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार एवं जागरूक हैं। यदि हम खुद मतदान नहीं करते हैं, तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता है कि हम किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाएं। कार्यक्रम में सिया जानकी सिंह द्वारा ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में मुख्य रूप से बताया गया कि कैसे ईवीएम द्वारा मतदान करने से एवं वीवी पैट के आ जाने से हमारी मतदान की प्रक्रिया पूर्णतः सहज़ पारदर्शी एवं विश्वसनीय हो गयी है। नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धुरी है। अतः उपस्थित सभी मतदाताओं से आग्रह किया गया कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य अवश्य निभाएं। उपस्थित सभी मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न तरह के एप्प्स जो निर्वाचन प्रक्रिया को और भी अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाने में सहायक हैं, के बारे में जानकारी विस्तृत रूप से दी गई। विशेष कर सी-विजिल एप्प, जो निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किया गया है, के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया कि यह एप्प किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने में काफी सहायक है। अगर आपके क्षेत्र में कोई भी राजनितिक व्यक्ति किसी भी प्रकार का भय किसी मतदाता को दिखाता है या किसी भी प्रकार का प्रलोभन देता है, तो ऐसी परिस्थिति में सी-विजिल एप्प के माध्यम से उक्त व्यक्ति का वीडियो बनाकर तुरंत अपलोड करना है। यहाँ महत्वपूर्ण बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाता है। साथ ही सक्षम एप्प के बारे में भी बताया गया। यह एक ऐसा एप्प है कि अगर कोई पूर्णतः दिव्यांग/बुजुर्ग व्यक्ति है एवं वह मतदान केंद्र पर आकर मतदान करने की स्थिति में नहीं है, तो ऐसी परिस्थिति में सक्षम एप्प के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों की पूर्ण जानकारी अपलोड कर देने से उनके मतदान की व्यवस्था बूथ लेवल कर्मचारियों के द्वारा उनके निवास स्थल पर ही कर दी जाती है। एक और एप्प वोटर हेल्पलाइन एप्प है, जो मतदाताओं को मतदान सूची में अपना क्रम संख्या देखने में सहायक है, जिससे मतदाता लम्बी लाइन लगाकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं क्रम खोजने के परेशानी से निजात पा सकते हैं। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी मतदाताओं को मतदाता शपथ-पत्र के माध्यम से आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 में अवश्य हिस्सा लेने एवं नैतिक रूप से मतदान कर जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

आज के इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वीप कोषांग के सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा, पंचायती राज के जिला परियोजना प्रबंधक शाहनवाज अख्तर एवं यूडीसी नेहा नूतन लकड़ा आदि उपस्थित थें।

Related Posts

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
Jharkhand

अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान

May 1, 2026
जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
Jharkhand

जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना

May 1, 2026
NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू
Jharkhand

NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

May 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अवैध खनन पर सख्ती! झारखंड सरकार ने जारी किया नया संशोधन, भारी जुर्माना लगाने का प्रावधान
  • जनगणना 2027 की तैयारियां शुरू! गढ़वा में प्रेस वार्ता कर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी, पहली बार पूरी तरह डिजिटल होगी जनगणना
  • NEET (UG) 2026 की तैयारियां पूरी! गढ़वा प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.