◆ वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटर रजिस्टर पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया जाएगा आयोजन
◆ जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित हितधारकों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील
◆ वोटर रजिस्ट्रेशन और वोटर रजिस्टर विषय पर दे सकेंगे उपयोगी सुझाव, प्रस्ताव, शोध व विचार- जिला निर्वाचन पदाधिकारी
वोटर रजिस्ट्रेशन एंड वोटर रजिस्टर विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 2 एवं 3 सितंबर 2026 को राँची में किया जाएगा। सम्मेलन का उद्देश्य मतदाता पंजीकरण व मतदाता सूची से जुड़ी प्रक्रियाओं में सुधार, संस्थागत संवाद को मजबूत करना तथा इस क्षेत्र में उभरती चुनौतियों और नवाचारों पर गहन चर्चा करना है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के तत्वावधान में वोटर रजिस्ट्रेशन एंड वोटर रजिस्टर विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 2 एवं 3 सितंबर 2026 को राँची में किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश-विदेश के चुनाव प्रशासक, प्रैक्टिशनर्स, शिक्षाविद, शोधकर्ता, विद्यार्थी एवं विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे। यह मंच प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए सुझाव देने का अवसर प्रदान करेगा। कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी, सटीक और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, शोध संस्थानों के विषय विशेषज्ञों, विद्यार्थियों एवं शिक्षाविदों से अपील की है कि वे इस विषय पर अपने प्रस्ताव, शोध पत्र एवं विचार प्रस्तुत कर इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए इस पर एकेडमिक स्तर पर गंभीर विमर्श आवश्यक है। अतः उन्होंने जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों एवं संबंधित हितधारकों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि इससे मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर उपयोगी सुझाव प्राप्त होंगे और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाया जा सकेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री यादव ने कहा कि जिले के सभी इच्छुक प्रतिभागी विस्तृत जानकारी एवं एब्सट्रेक्ट जमा करने की प्रक्रिया के लिए निर्धारित वेबसाइट www.icvrvr.org पर उपलब्ध जानकारी का अवलोकन कर सकते हैं एवं प्रासंगिक पत्र के साथ अपना एब्स्ट्रेक्ट 30 अप्रैल 2026 तक विभागीय ई-मेल आईडी- icvrvr@gmail.com के साथ-साथ जिला निर्वाचन पदाधिकारी गढ़वा के कार्यालय का ई-मेल आईडी- electiongarhwa1950@gmail.com पर प्रेषित कर सकते हैं।










