Friday, March 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

पश्चिम बंगाल : पूर्व मेदिनीपुर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 7 की मौत, सीएम ममता ने दिए जांच के आदेश

May 16, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

पूर्व मेदिनीपुर : पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में मंगलवार को एक फैक्ट्री में जबरदस्त धमाका हो गया। इस धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। इस घटना की जानकारी पुलिस ने दी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस घटना की जांच का आदेश दे दिया है। वहीं बीजेपी ने सवाल उठाते हुए ब्लास्ट की एनआईए जांच की मांग की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि जिस आवास में ये फैक्ट्री चल रही थी, वह ढह गया। ये धमाका एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ है। विस्फोट के बाद घटनास्थल से धुएं का गुबार देखा गया।

धमाके से ढह गया मकान

उन्होंने कहा कि इस विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। विस्फोट एक मकान के अंदर हुआ जहां पटाखे की फैक्ट्री चल रही थी। इस मामले में जांच की जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पिछले महीने फैक्ट्री में छापा मारा गया था और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। कार्रवाई के बावजूद यहां पटाखे बनाए जा रहे थे।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि एगरा में एक घटना घटी, ये उड़ीसा सीमा के पास है। आरोपी व्यक्ति को पहले गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ चार्जशीट थी। उन्हें जमानत मिल गई। उसने फिर से अवैध रूप से अपना कारोबार शुरू कर दिया। दो माह पूर्व उस ग्राम पंचायत पर बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। मालिक उड़ीसा भाग गया है। सीआईडी को जांच के आदेश दिए हैं। ये कानून व्यवस्था से जुड़ा नहीं है, यह एक अवैध कारखाना है।

‘एनआईए-एनआईए चिल्लाने वालों से कोई दिक्कत नहीं’

उन्होंने कहा कि हम देख रहे हैं कि इनमें से कितनी अवैध फैक्ट्रियां हैं। हम मृतकों को मुआवजे के तौर पर 2.5 लाख रुपये देंगे। एनआईए-एनआईए चिल्लाने वालों से कोई दिक्कत नहीं है। एनआईए के जरिए न्याय मिलेगा तो मुझे क्यों ऐतराज होगा। हमने अपनी जांच शुरू कर दी है। राजनीति को इससे दूर रखें और पुलिस को अपना काम करने दें। ये राजनीति करने का नहीं बल्कि लोगों की मदद करने का समय है। मुझे किसी केंद्रीय जांच से कोई आपत्ति नहीं है।

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने लगाया बड़ा आरोप

फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट पर बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में उद्योग की बात करें तो बम के कारखाने हर जगह हैं, क्योंकि जब भी ब्लास्ट होता है पहले पता चलता है कि पटाखों के कारखाने में ब्लास्ट हुआ, लेकिन बाद में जब जांच होती है तो पता चलता है कि वह बम बनाने की कोई फैक्ट्री थी और उसके लिंक अल-कायदा जैसे विभिन्न आतंकी संगठन से हैं। इससे पहले हमने मेदिनीपुर, आसनसोल में भी देखा है।

Related Posts

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
Jharkhand

विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव

March 12, 2026
असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
Jharkhand

असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”

March 10, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

March 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विश्व प्लंबर दिवस पर गढ़वा में प्लंबरों का सम्मान! टूलकिट-शॉल ओढ़ाकर दी गई बधाई – जल महोत्सव पखवाड़ा में जलसहिया दीदियों संग उत्सव
  • असम के आदिवासी भाइयों के हक के लिए मुखर हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! मेजिकाजन चाय बागान में जनसभा को संबोधित कर कहा – “एकजुटता से लड़ाई जीतेंगे, अब चुप नहीं रहेंगे”
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोरदार हुंकार! दबंगों द्वारा भूमि हड़पने, साइबर ठगी, राशन लंबित, धूमकुड़िया भवन बाधित, प्रखंड विभाजन तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.