Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

‘नए संसद भवन की क्या थी जरूरत’, मोदी सरकार को सीएम नीतीश ने घेरा, कहा- ये लोग बदल देंगे पूरे इतिहास

May 27, 2023
in Bihar, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : नए संसद भवन का उद्घाटन कल यानी 28 मई को होना है। ऐसे में कांग्रेस समेत अधिकतर विपक्षी दलों ने विरोध जताया है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि जब नए संसद भवन का निर्माण शुरू हुआ था, तब से ही मुझे ठीक नहीं लग रहा था। इसकी जरूरत नहीं थी। ये लोग पूरे इतिहास को बदलने में तूले हुए हैं।

इतिहास को किया जा रहा खत्म

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि अपने इतिहास को खत्म किया जा रहा है। यह कहीं से सही नहीं है। जो पुराना संसद भवन है, उसी को विस्तृत कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि नया संसद बनाने की कोई जरूरत नहीं थी। जो शासन कर रहे हैं, वह पूरे इतिहास को बदल देंगे। आजादी के लड़ाई को बदलना चाहते हैं। यह लोग इतिहास को मानने वाले नहीं हैं। हम सभी चीज को मानते हैं।

आजादी की लड़ाई के बदलना चाहती है सरकार

उद्घाटन समारोह का विपक्षी दलों द्वारा विरोध किए जाने पर नीतीश ने कहा कि खैर और पार्टियां कह रही हैं कि वो राष्ट्रपति को नहीं बुलाने की वजह से नहीं जा रही है। वो जो भी कारण हैं, लेकिन हमको लगता कि इसकी क्या जरूरत थी अलग से बनाने की। तो बिल्डिंग थी उसी को ठीक करते, जो इतिहास है उसे भुला देंगे क्या? आप जान लीजिए कि जो आजकल शासन में हैं वो सारे इतिहास को बदल देंगे। आजादी की लड़ाई के इतिहास को बदल देंगे। जो पहले पीएम थे नेहरू जी, उनकी मौत के समय हम स्कूल में पढ़ रहे थे। हम मानते हैं कि देश का जो इतिहास है वो बहुत आवश्यक है। नया बनाने की क्या जरूरत थी। इन लोगों को तो पूरा इतिहास बदलना है, इसलिए बदल रहे हैं।

2000 के नोट बैन पर क्या बोले सीएम नीतीश ?

वहीं 2000 के नोट खुद चालू करते हैं और अब फिर बंद कर देते हैं। जब 1000 का नोट लेकर आएं। वह भी इन्होंने बंद कर दिया। यह लोग क्या करते हैं उनको खुद पता नहीं होता है। सब के अधिकार को यह सरकार छीन रही है। प्रेस की आजादी भी धीरे-धीरे कम की जा रही है। तीन से चार सालों में प्रेस की आजादी कम हो गई है।

विधानसभा के विस्तृत भवन का उद्घाटन का विरोध भाजपा के नेताओं के करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सब हमारे साथ ही थे और हमने तो विधानसभा के विस्तृत भवन का उद्घाटन किया था। तब यह लोग हमारे साथ थे। उस समय इस फैसले का विरोध नहीं किया।

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.