Wednesday, September 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जब नशा मुक्त समाज होगा, देश का विकास होगा- Dr तपन कुमार शांडिल्य

June 27, 2024
in Jharkhand
जब नशा मुक्त समाज होगा, देश का विकास होगा- Dr तपन कुमार शांडिल्य
Share on FacebookShare on Twitter

दिनांक 25 और 26 जून को dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के एनएसएस ईकाई के द्वारा दो दिवसीय नशा मुक्ति अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत नशा मुक्ति पर निबंध लेखन, स्लोगन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 150 प्रतिभागियों ने उपरोक्त विषय पर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। आज इस प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य और कुलसचिव dr नमिता सिंह के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि नशा आज के संदर्भ में एक सामाजिक बीमारी का रूप धारण कर चुका है। विश्वविद्यालय इसे एक सामाजिक दायित्व के निर्वहन से जोड़कर कई सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। कुछ दिनों पूर्व विश्वविद्यालय के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया गया था, आज उसी श्रृंखला की दूसरी कड़ी में उसी विषय पर निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग जैसी प्रतियोगिताओं के आयोजन कर यह संदेश प्रबल तौर पर देने का प्रयास है कि नशा मुक्त समाज ही विकसित देश की पहचान स्थापित करेगा।

आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में भारत में प्रति 1 लाख व्यक्ति पर 250 लोग नशे की गिरफ्त में है। उन्होंने आगे विजेताओं को में पुरुस्कृत करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश माना जाता है। हमें युवाओं को नशे से बचाकर युवा शक्ति का निर्माण कर भारत को 2047 तक विकसित भारत के रूप में नवनिर्माण करना है। उन्होंने नशे से बचाव पर कहा की युवाओं को सामाजिक गतिविधियों के साथ खेलों और स्कूल, महाविद्यालयों में एनसीसी, एनएसएस और रेडक्रॉस की गतिविधियों से जोड़कर समाज को जागृत करना है। कुलसचिव dr नमिता सिंह ने भी नशा मुक्त समाज और देश की आवश्यकता पर बल दिया। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी dr अभय कृष्ण सिंह , dr शमा सोनाली, dr रीना नंद और dr शुचि संतोष बरवार उपस्थित थे। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।

Related Posts

आस्था के पावन धाम पहुंचे कुलाधिपति! राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना; राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ
Jharkhand

आस्था के पावन धाम पहुंचे कुलाधिपति! राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना; राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ

September 22, 2026
ज्ञान से ही गढ़ेगा समृद्ध समाज का भविष्य! बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार; कहा— ‘डिग्री से बढ़कर समाज निर्माण में दिखे शिक्षा की सार्थकता’
Jharkhand

ज्ञान से ही गढ़ेगा समृद्ध समाज का भविष्य! बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार; कहा— ‘डिग्री से बढ़कर समाज निर्माण में दिखे शिक्षा की सार्थकता’

September 22, 2026
राष्ट्रीय मंच पर चमका झारखंड का हुनर! दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बेंगलुरु में किया सम्मानित
Jharkhand

राष्ट्रीय मंच पर चमका झारखंड का हुनर! दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बेंगलुरु में किया सम्मानित

September 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आस्था के पावन धाम पहुंचे कुलाधिपति! राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा-अर्चना; राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की मांगी दुआ
  • ज्ञान से ही गढ़ेगा समृद्ध समाज का भविष्य! बाबू दिनेश सिंह यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार; कहा— ‘डिग्री से बढ़कर समाज निर्माण में दिखे शिक्षा की सार्थकता’
  • राष्ट्रीय मंच पर चमका झारखंड का हुनर! दुमका के रेशम किसान शंभूनाथ देहरी को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार; केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने बेंगलुरु में किया सम्मानित

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.