इटकी : इटकी थाना क्षेत्र में एक महिला की डायन बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गई थी। पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामले का खुलासा किया और अपराधियों को गिरफ्तार भी किया।
दरअसल 5 जून को इटकी थाना में पुष्पा उरांव नाम की महिला ने एक आवेदन दिया था जिसमें कहा गया था कि उसकी 62 वर्षीय मां दो दिन से लापता है। पुलिस ने मामला दर्ज किया और बेड़ो पुलिस उपाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए त्वरित कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

जांच के क्रम में पुलिस को एक सूखे कुए से बोरे में बंद शव बरामद हुआ जिसकी पहचान मृतिका बासो उरांइन इन के रूप में हुई। डायन बिसाही के आरोप में महिला की पीट-पीटकर हत्या की गई और शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया गया।
इस पूरे मामले में पुलिस ने बिरसा उरांव और उसके साथी दिनेश उरांव, मनीष लकड़ा को छापेमारी कर गिरफ्तार किया और पूछताछ के क्रम में उन लोगों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।










