गिरिडीह : जिला में एक महिला के साथ बदमाशों ने दरिंदगी की है, जिसे सून आपकी भी रूहें कांप उठेगी। बदमाशों ने पहले महिला के साथ जमकर मारपीट की, उसके बाद कपड़े फाड़ दिया। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो बदमाशों ने महिला का पेड़ से बांध दिया। पीड़ित महिला पूरी रात पेड़ से बंधी रही। मामला गिरिडीह के सरिया थानाक्षेत्र का है। यह पूरी वारदात बुधवार रात करीब 11 बजे की है। सरिया पुलिस ने महिला को बंधन से मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता ने पुलिस को कुछ आरोपियों के नाम भी बताए हैं, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
अर्धनग्न हालत में पूरी रात पेड़ से बंधी रही महिला
पीड़िता ने बताया कि बुधवार को रात तकरीबन 10ः30 बजे एक व्यक्ति ने उसे फोन किया और घर से बाहर आने को कहा। महिला बाहर आई तो देखा 2 लोग खड़े हैं। दोनों युवकों ने महिला को बाइक में बिठाया और करीब 1 किमी दूर ले गए। महिला का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ पीटा। उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद एक पेड़ से बांध दिया। महिला अर्धनग्न हालत में पूरी रात उस पेड़ से बंधी रही। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को छुड़ाया और अपने साथ ले गई। महिला काफी दहशत में है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।










