Thursday, June 25, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

इस योजना में खूब निवेश कर रहीं हैं महिलाएं, मिलेगा 7.50% ब्याज और भी कई फायदे

June 3, 2023
in National, Top News
post office
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : महिला सम्मान बचत योजना 2023 (Mahila Samman Savings Certificate Scheme 2023) के तहत महिलाएं देश के डाकघरों (Post Offices) में करोड़ों रुपये निवेश कर चुकी हैं। खासतौर पर यूपी, बिहार, एमपी, हरियाणा सहित देश के तमाम राज्यों के ग्रामीण और शहरी डाकघरों में महिलाएं इस योजना में खूब पैसा लगा रही हैं। बता दें कि इस योजना के तहत बैंक के साथ-साथ डाकघरों की एफडी पर भी 7.50 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा। इस योजना की शुरुआत बीते 1 अप्रैल से पूरे देश में हो चुकी है। इस स्कीश की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में की थी। मोदी सरकार की यह एक डिपॉजिट स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर ज्यादा ब्याज मिलेगा। यह योजना सिर्फ महिलाओं के लिए है।

निवेश की रफ्तार में आई तेजी

बीते डेढ़ महीने में ही इस योजना में निवेश की रफ्तार में तेजी आई है। यह योजना तब चर्चा में आई थी, जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संसद मार्ग स्थि‍त पोस्ट ऑफिस में लाइन में लगकर अपना अकाउंट इस योजना के लिए खुलवाया। इसके बाद से ही इस योजना की चर्चा ज्यादा होने लगी। स्मृ ति ईरानी ने ट्वीट करके भी युवा लड़कियों को इस स्कीम का फायदा उठाने के लिए कहा था। अगर दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो सिर्फ गाजियाबाद में ही तकरीबन एक हजार महिलाओं ने 60 लाख के करीब निवेश कर दिया है। इस योजना के अंतगर्त एक नाम से अधिकतम दो लाख रुपये तक राशि जमा कर सकते हैं। इस योजना में निवेश की राशि पर 7.50 प्रतिशत चक्रवृद्धि ब्याज मिलेगा। बीच में यदि सरकार ब्याज दर बदलती है तो पहले से खुले खाते पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा।

महिलाओं को निवेश से मिलेगा ये लाभ

इस योजना में आप छह माह से पहले खाते से पैसा नहीं निकाल सकते हैं। यदि किसी कारण खाते को छह माह के बंद करने की नौबत आ जाए तो जितनी भी धनराशि जमा है उस पर 5.50 प्रतिशत की ब्याज के साथ पूरी धनराशि डाकघर वापस करेगी। इस योजना में खाता खोलने के एक साल बाद खाते में जमा राशि में से 40 प्रतिशत तक राशि आप निकाल भी सकते हैं। दो साल के बाद निवेशक को महिला को जमा राशि का ब्याज सहित भुगतान का प्रावधान है। कोई नाबालिग लड़की की ओर से अभिभावक के रुप में व्यक्तिगत खाता भी खोला जा सकता है। इस योजना में न्यूनतम जमा राशि 1000 रुपया है।

खाता खुलवाने में क्या चाहिए डॉक्यूमेंट

इस योजना में खाता खुलवाने के लिए खाताधारक को आधार कार्ड और पेन कार्ड की फोटो कॉपी के साथ पासपोर्ट साइज की फोटो की जरूरत होती है। इस योजना को मोदी सरकार ने फिक्स्ड डिपोजिट स्कीम की तरह शुरू किया है। कोई भी महिला इस स्कीम का लाभ उठाना चाहती हैं तो वह 31 मार्च 2025 तक इस योजना में निवेश कर सकती हैं। इसके लिए खाता बैंक या डाकघरों में भी खुलवा सकती हैं। इस स्कीम की मैच्योरिटी अप्रैल 2025 में होगी।

Related Posts

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
Jharkhand

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”

June 24, 2026
“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
Jharkhand

“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज

June 24, 2026
राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान
Jharkhand

राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

June 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
  • “दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
  • राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.