Desk. प्रत्येक साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इसकी शुरुआत वर्ष 1950 में हुई। तब से हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इस साल इसकाी थीम “Health For All” रखी गयी है।
डब्ल्यूएचओ एक महत्वपूर्ण वैश्विक स्वास्थ्य संस्थान है, जो एक मजबूत संविधान और अंतरराष्ट्रीय विश्वसनीयता रखता है। दिसंबर 1945 में, संयुक्त राष्ट्र में ब्राजील और चीन द्वारा सरकार नियंत्रण से मुक्त एक वैश्विक स्वास्थ्य संगठन की विचार उत्पन्न किया गया था। जुलाई 1946 में, विश्व स्वास्थ्य संगठन का संविधान स्वीकृत हुआ, और 7 अप्रैल, 1948 को इसके संगठन में 61 राष्ट्रों की भागीदारी के साथ लागू हुआ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी एब्ल्यूएचओ के मुताबिक स्वास्थ्य का मतलब केवल स्वस्थ खाना ही नहीं है, बल्कि दुनियाभर भर में लोग स्वस्थ और लंबा जीवन जी रहे हैं, इस बात का भी ध्यान रखना है। नई दवाएं, टीके, तरीके और मशीनें स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को मिल सकें। इन सारी चीजों का ध्यान रखना विश्व स्वास्थ्य संगठन का काम है।
इस साल विश्व स्वास्थ्य दिवस 202 3की थीम “Health For All” है, जिसका उद्देश्य पिछले सात दशकों में लोगों के जीवन गुणवत्ता को बढ़ाने में सार्वजनिक स्वास्थ्य की उपलब्धियों पर विचार करना है। इस थीम का महत्व विश्व को वर्तमान और भविष्य के स्वास्थ्य चुनौतियों का सामना करने के लिए आवश्यक उपाय उठाने की आवश्यकता पर जोर देना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, इस थीम से दुनिया को मौजूदा स्वास्थ्य मुद्दों के सामने उत्तरदायित्व संबंधी कार्रवाई उठाने के लिए प्रेरित किया जाता है।