Saturday, September 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जल-जंगल-जमीन और अस्मिता की रक्षा का संकल्प! गढ़वा में धूमधाम से मना ‘विश्व आदिवासी दिवस’; 17 लाभुकों को मिला 1677 एकड़ वन अधिकार पट्टा

नगर भवन में आयोजित भव्य समारोह में गूंजे पारंपरिक ढोल-मांदर; DC पशुपति नाथ मिश्रा और SP आशुतोष शेखर ने दी शुभकामनाएं

August 9, 2026
in Jharkhand, Top News
जल-जंगल-जमीन और अस्मिता की रक्षा का संकल्प! गढ़वा में धूमधाम से मना ‘विश्व आदिवासी दिवस’; 17 लाभुकों को मिला 1677 एकड़ वन अधिकार पट्टा
Share on FacebookShare on Twitter

▫️स्थानीय नगर भवन गढ़वा में विश्व आदिवासी दिवस 2026 का भव्य समारोह का आयोजन

▫️विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वन अधिकार पट्टा का वितरण

▫️कुल 17 लाभुकों के बीच 1677 एकड़ भूमि का व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन पट्टा का किया गया वितरण

▫️यह महोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि जल-जंगल-जमीन और अपनी आदिवासी अस्मिता एवं अधिकारों की रक्षा का एक साझा संकल्प: उपायुक्त

आज दिनांक- 09.08.2026 को “विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर स्थानीय नगर भवन गढ़वा में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत स्वीकृत/चयनित व्यक्तिगत/सामुदायिक वन पट्टा के लाभुकों को वन प‌ट्टा का वितरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह के शुरुआत के पूर्व समाहरणालय गढ़वा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्थानीय बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा तथा स्थानीय नगर भवन अवस्थित शहिद नीलांबर पीतांबर के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों तथा मंचासीन अन्य पदाधिकारी को बुके देकर सम्मानित किया गया एवं स्वागत गान प्रस्तुत किए गए।

तत्पश्चात कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी एवं दक्षिणी अंशुमान एवं ई.बी. अब्राहम समेत मंचासीन अन्य पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आदिवासी महोत्सव जिले की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। विश्व आदिवासी दिवस जनजातीय समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ज्ञान, जीवन मूल्यों एवं गौरवशाली इतिहास को सम्मान देने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिवस हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित एवं भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है। यह आयोजन झारखण्ड राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के संकल्प को समर्पित है।

पुलिस अधीक्षक श्री शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व आदिवासी महोत्सव न केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है, बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने अपने संस्कृति से जुड़े रहने एवं शिक्षित बनने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने कला, संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ाव रखते हुए साइंटिफिक टेंपरामेंट अर्थात वैज्ञानिक सोच एवं विज्ञान की शिक्षा अपनाते हुए अपने गांव, घर, परिवार एवं देश को आगे बढ़ाने की बात कही।

इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय चिनियाँ एवं कुदरूम रंका, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय भण्डरिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय चिनिया, भंडरिया रमकंडा एवं आश्रम बालिका उच्च विद्यालय, मंझिगांवा कांडी के 100 छात्र/छात्राओं, शिक्षा विभाग, गढ़वा से छात्र/छात्राओं एवं JSLPS के महिलाओं/दीदियों द्वारा कार्यक्रम में भाग लिया गया एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम यथा- पारंपरिक आदिवासी नृत्य, गीत-संगीत, नाटक आदि का मंचन किया गया।

इसके पश्चात वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत स्वीकृत/चयनित व्यक्तिगत/सामुदायिक वन पट्टा के लाभुकों को वन प‌ट्टा वितरण किया गया। इसके अंतर्गत कल 13 लोगों के बीच 19 एकड़ मात्र का व्यक्तिगत वन पट्टा वितरित किया गया जबकि 04 लोगों के बीच 1658 एकड़ मात्र का सामुदायिक वन पट्टा वितरित करने का कार्य किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा शॉल एवं पगड़ देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया। इस दौरान आयोजन स्थल पर पारंपरिक जनजातीय खान-पान (Stalls), आदिवासी शिल्प कला आदि के स्टॉल भी लगाए गए थें।

इस प्रकार यह आयोजन केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित न रहकर जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करने, उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने तथा जनजातीय कला, शिल्प, लोक संस्कृति एवं स्वदेशी परंपराओं को व्यापक पहचान दिलाने का प्रभावी मंच बना। पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन जेएसपीएलएस के डीपीएम विमलेश कुमार शुक्ल द्वारा किया गया एवं अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा कुमार मयंक भूषण, जिला कल्याण पदाधिकारी देवानंद राम, जिला परिवहन पदाधिकारी गोपी उरांव, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, पंकज कुमार गिरि, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी आदि समेत काफी संख्या में स्कूली बच्चें, शिक्षकगण एवं आम नागरिक उपस्थित थें।

Related Posts

अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, तकनीकों से सुधरेगी व्यवस्था! झारखंड पेयजल विभाग से जुड़ेंगे आईआईटी-धनबाद और रांची यूनिवर्सिटी; बनेंगे ‘नॉलेज पार्टनर’
Jharkhand

अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, तकनीकों से सुधरेगी व्यवस्था! झारखंड पेयजल विभाग से जुड़ेंगे आईआईटी-धनबाद और रांची यूनिवर्सिटी; बनेंगे ‘नॉलेज पार्टनर’

September 18, 2026
सेवा ही लक्ष्य! साहेबगंज में उफनती गंगा के बीच मसीहा बनी पुलिस; रामपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मूक पशुओं का कराया इलाज
Jharkhand

सेवा ही लक्ष्य! साहेबगंज में उफनती गंगा के बीच मसीहा बनी पुलिस; रामपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मूक पशुओं का कराया इलाज

September 18, 2026
लोकतंत्र की रीढ़ बनेंगे युवा! भवनाथपुर में SIR-2026 के तहत ELC 2.0 से यंग वोटर्स को ट्रेनिंग; उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया ‘होम टू रोल’ का जायजा
Jharkhand

लोकतंत्र की रीढ़ बनेंगे युवा! भवनाथपुर में SIR-2026 के तहत ELC 2.0 से यंग वोटर्स को ट्रेनिंग; उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया ‘होम टू रोल’ का जायजा

September 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, तकनीकों से सुधरेगी व्यवस्था! झारखंड पेयजल विभाग से जुड़ेंगे आईआईटी-धनबाद और रांची यूनिवर्सिटी; बनेंगे ‘नॉलेज पार्टनर’
  • सेवा ही लक्ष्य! साहेबगंज में उफनती गंगा के बीच मसीहा बनी पुलिस; रामपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मूक पशुओं का कराया इलाज
  • लोकतंत्र की रीढ़ बनेंगे युवा! भवनाथपुर में SIR-2026 के तहत ELC 2.0 से यंग वोटर्स को ट्रेनिंग; उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया ‘होम टू रोल’ का जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.