रांची : विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही धूम -धाम से मनाया जा रहा है. इसे लेकर राजधानी राँची में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी दिवस महोत्सव 2023 का आयोजन भी किया गया है. इस खास मौके पर रांची का बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क दो दिनों तक गुलजार होने वाला है. दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम रांची के जेल चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान में 9 और 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का आयोजन किया गया है.

दो दिवसीय इस आयोजन में आदिवासी कला-संगीत, सांस्कृतिक, खान पान और सहित्यिक विरासत का अद्भुत समागम होगा. महोत्सव में कार्यकम का भी आयोजन किया गया है, जिसमें फैशन शो, पारंपरिक आदिवासी आभूषणों का प्रदर्शनी भी होगा. यहां अंडमान से लेकर, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और केरल से कलाकर आ रहे है.
विश्व आदिवासी दिवस पर रांची के फेरायलाल चौक में केंद्रीय सरना समिति और चन्ड्री समिति के द्वारा लोगों के बीच पेड़ का वितरण किया गया. मौके पर स्थानीय विधायक सीपी सिंह और रांची की मेयर आशा लकड़ा मौजूद थी. मौके पर सीपी सिंह ने कहा कि समाज मे पेड़ के प्रति जागरूकता लाने के लिए और देश में ऑक्सीजन की कमी ना हो इसलिए आदिवासी समाज के द्वारा पेड़ का वितरण किया जा रहा है.
वही आशा लकड़ा ने कहा कि हम आदिवासी पेड का पूजा करते हैं आदिवासी समाज में पेड़ों का महत्व अधिक माना गया है इसलिए समाज के हर एक घर में पेड़ लगाने के लिए समिति के द्वारा पेड़ों का वितरण किया जा रहा है. वही आदिवासी सरना समिति के महासचिव बबलू ने कहा कि हर साल की तरह ही इस साल भी 10,000 पेड़ लोगों के बीच में वितरण किया जा रहा है ताकि समाज और संस्कृति को बचाए जा सके.










