Friday, June 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

बुलावे पर खेल मंत्री के आवास पर पहुंचे पहलवान, साथ में राकेश टिकैत, बृजभूषण की गिरफ्तारी पर अड़े

June 7, 2023
in National, Top News
bajrang punia
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : सरकार से बातचीत के बुलावे के बाद पहलवान बजरंग पूनिया केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पूनिया के साथ किसान नेता राकेश टिकैत भी हैं। एक दिन पहले मंगलवार (6 जून) को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृजभूषण के खिलाफ आंदोलन कर रहे खिलाड़ियों को बातचीत का आमंत्रण भेजा था। बजरंग पूनिया और राकेश टिकैत के कुछ देर बाद ही पहलवान साक्षी मलिक और उनके पति सत्यव्रत कादियान भी अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे।

‘सरकार के XYZ प्रस्ताव को नहीं करेंगे स्वीकार’

साक्षी मलिक ने कहा, हम देखेंगे कि सरकार हमें क्या प्रस्ताव देती है। हमारी प्रमुख मांग बृजभूषण की गिरफ्तारी है। अगर हमें सरकार का प्रस्ताव पसंद आता है, तो हम खाप नेताओं से सलाह लेंगे। हम सरकार के XYZ प्रस्ताव को स्वीकार नहीं करेंगे। हम अपना आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।

खेल मंत्री ने भेजा बैठक का प्रस्ताव

दरअसल, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों को बातचीत के लिए बुलाया था। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर बताया था, मैंने एक बार फिर पहलवानों को इसके लिए आमंत्रित किया है। इससे पहले 3 जून यानी शनिवार की रात पहलवानों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद 5 जून को बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट रेलवे में अपनी अपनी नौकरी पर वापस लौट गए थे। हालांकि, पहलवानों ने साफ कर दिया था कि जब तक महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिलता, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 23 अप्रैल से पहलवानों ने खोल रखा है मोर्चा

विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया के नेतृत्व में तमाम पहलवानों ने जनवरी में पहली बार कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था। पहलवानों ने बृजभूषण शरण पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। तब खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों का धरना खत्म हो गया था।

इसके बाद 23 अप्रैल को पहलवान दोबारा जंतर मंतर पर धरने पर बैठे। इसके साथ ही 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दिल्ली पुलिस से की थी। पुलिस ने महिला पहलवानों की शिकायत पर बृजभूषण के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं।

28 मई को जंतर मंतर से नई संसद तक निकाला था मार्च

इन पहलवानों ने 23 अप्रैल से 28 मई तक जंतर मंतर पर धरना दिया था। पहलवानों ने 28 मई को जंतर मंतर से नई संसद तक मार्च निकाला था। इसी दिन पीएम मोदी नई संसद का उद्घाटन कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने मार्च की अनुमति नहीं थी। इसके बावजूद जब पहलवानों ने मार्च निकालने की कोशिश की थी, तो पुलिस के साथ हाथापाई और धक्का मुक्की हुई थी। इसके बाद पुलिस ने 28 मई को पुलिस ने पहलवानों को धरना स्थल से हटा दिया था।

Related Posts

झमाझम बारिश के बीच गूंजा— “जय हिंद, जय झारखंड!”; जैप-1 ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन ने ली जांबाज जवानों की सलामी; पुलिस परिवारों के लिए खोलेगी हाई-टेक रेजिडेंशियल स्कूल
Jharkhand

झमाझम बारिश के बीच गूंजा— “जय हिंद, जय झारखंड!”; जैप-1 ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन ने ली जांबाज जवानों की सलामी; पुलिस परिवारों के लिए खोलेगी हाई-टेक रेजिडेंशियल स्कूल

June 26, 2026
खाद माफियाओं पर वज्रपात! गढ़वा DC का कड़ा फरमान— “किसानों से वसूला एक भी रुपया ज्यादा, तो सीधे सील होगी दुकान और दर्ज होगी FIR!”
Jharkhand

खाद माफियाओं पर वज्रपात! गढ़वा DC का कड़ा फरमान— “किसानों से वसूला एक भी रुपया ज्यादा, तो सीधे सील होगी दुकान और दर्ज होगी FIR!”

June 25, 2026
“पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो भी बनोगे नवाब, लेकिन नशा करोगे तो हो जाओगे खराब!”— रांची में गूंजा स्वास्थ्य मंत्री का नारा; शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में अब ‘नो ड्रग्स जोन’
Jharkhand

“पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो भी बनोगे नवाब, लेकिन नशा करोगे तो हो जाओगे खराब!”— रांची में गूंजा स्वास्थ्य मंत्री का नारा; शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में अब ‘नो ड्रग्स जोन’

June 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झमाझम बारिश के बीच गूंजा— “जय हिंद, जय झारखंड!”; जैप-1 ग्राउंड में सीएम हेमंत सोरेन ने ली जांबाज जवानों की सलामी; पुलिस परिवारों के लिए खोलेगी हाई-टेक रेजिडेंशियल स्कूल
  • खाद माफियाओं पर वज्रपात! गढ़वा DC का कड़ा फरमान— “किसानों से वसूला एक भी रुपया ज्यादा, तो सीधे सील होगी दुकान और दर्ज होगी FIR!”
  • “पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो भी बनोगे नवाब, लेकिन नशा करोगे तो हो जाओगे खराब!”— रांची में गूंजा स्वास्थ्य मंत्री का नारा; शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में अब ‘नो ड्रग्स जोन’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.