Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

यश चोपड़ा की पत्नी का निधन, 74 साल की उम्र में लीलावती अस्पताल में ली अंतिम सांस

पामेला चोपड़ा लंबे समय से चल रही थीं बीमार

April 20, 2023
in National, Top News
yash chopra wife
Share on FacebookShare on Twitter

Yash Chopra Wife Death : यश चोपड़ा की पत्नी और आदित्य चोपड़ा की मां पामेला चोपड़ा का आज सुबह 20 अप्रैल को निधन हो गया। वह 74 साल की थीं। पामेला चोपड़ा एक फेमस इंडियन प्लेबैक सिंगर थीं। वह एक फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर भी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

मल्टीऑर्गन फेल्योर के चलते पामेला की हुई मौत

पामेला की मौत की पुष्टि लीलावती अस्पताल के डॉक्टर प्रह्लाद प्रभुदेसाई ने की। उन्होंने बताया कि न्यूमोनिया, सांस लेने में तकलीफ़ और मल्टीऑर्गन फेल्योर के चलते पामेला चोपड़ा का निधन हुआ और आज सुबह उन्होंने दम तोड़ा। बता दें कि पामेला ने 1970 में यश चोपड़ा से शादी की थी। वहीं अब यशराज फिल्म्स ने भी ट्वीट कर पामेला चोपड़ा के निधन पर आधिकारिक बयान जारी किया है।

लेखिका व गायिका थीं पामले चोपड़ा

पामले की पहचान एक लेखिका व गायिका के तौर पर भी होती थी। उन्होंने कुछ फिल्मों में गाने भी गाए थे जिनमें कभी कभी, नूरी, चांदनी, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मुझसे दोस्ती करोगी जैसी फिल्मों का शुमार है। यशराज की फिल्मों में बतौर प्रोड्यूसर भी कई बार उनका नाम स्क्रीन पर दिखाई देता था।पामेला और यश के दो बेटे हैं – आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा।

डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में आखिरी बार आई थीं नजर

पामेला चोपड़ा को आखिरी बार वाईआरएफ डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमांटिक्स’ में देखा गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनकी जर्नी के बारे में बात की थी। ‘द रोमांटिक्स’ ने न केवल यश चोपड़ा द्वारा हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में दिए गए उनके कॉन्ट्रिब्यूशन पर फोकस किया गया था बल्कि पामेला द्वारा किए गए योगदान पर भी फोकस किया गया था। शो में पामेला ने उन दिनों को याद किया जब डायरेक्टर ने एक निर्माता के रूप में अपनी पहली फिल्म (दाग, 1973) की रिलीज से पहले कई रातें बिना नींद के गुजारी थीं। फीमेल पर्सपेक्टिव कैसे काम करता है, यह समझने के लिए यश भी अक्सर अपनी पत्नी के पास पहुंचते थे।

Related Posts

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
Jharkhand

गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!

February 18, 2026
हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
Jharkhand

हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!

February 18, 2026
गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन
Jharkhand

गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

February 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.