Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

यूट्यूबर मनीष कश्यप की बढ़ी मुश्किलें, मदुरै पुलिस ने लगाया NSA

April 6, 2023
in National, Top News
manish kashyap
Share on FacebookShare on Twitter

Youtuber Manish Kashyap : बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप पर NSA लगाया गया है। उसने तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों की पिटाई और हत्या का फेक वीडियो शेयर किया था। तमिलनाडु की मदुरै पुलिस ने उसपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाया है। मनीष कश्यप के खिलाफ चंपारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था।

19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष कश्यप

मनीष कश्यप एफआईआर के बाद फरार भी बताया जा रहा था, लेकिन बाद में उसने चंपारण पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। उसे तमिलनाडु की मदुरै कोर्ट ने 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा है। उसके खिलाफ कई और एफआईआर दर्ज हैं। यूट्यूबर ने सुप्रीम कोर्ट में सभी एफआईआर को क्लब करने की याचिका दायर की है।

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने भी शेयर किया था वीडियो

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों का बताकर कई वीडियो शेयर किए गए थे। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बिहार के मजदूरों की कथित हत्या और मारपीट का वीडियो साझा किया और दावा किया कि दक्षिणी राज्य में हिंदू भाषी लोगों की हत्या की जा रही है। इस तरह के वीडियो तमिलनाडु में बीजेपी के अध्यक्ष ने भी शेयर किया था। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसी तरह के अन्य कई वीडियो उसी दावे के साथ सामने आए।

सीएम नीतीश ने मामले के सत्यापन के लिए तमिलनाडु भेजी थी टीम

हालांकि, नीतीश कुमार सरकार ने मामले के सत्यापन के लिए चार लोगों की टीम तमिलनाडु भेजी। बाद में तमिलनाडु पुलिस ने खुलासे किए कि वीडियोज फेक थे। मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा भेजी गई टीम ने भी सीएम को अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की कि वीडियो असल में फेक दावे के साथ शेयर किए गए थे। सोशल मीडिया पर इस तरह से सात फर्जी वीडियो शेयर किए जा रहे थे।

स्थानीय लोगों के मारपीट का वीडियो

तमिलनाडु पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) सी सिलेंद्र बाबू ने वीडियो के बारे में स्पष्ट करते हुए बताया था कि जिन घटनाओं के वीडियो शेयर किए गए थे वे तिरुपुर और कोयम्बटूर के थे। डीजीपी ने बताया था कि वीडियो में मारपीट करते नजर आ रहे लोग स्थानीय थे। मसलन स्थानीय लोगों की मारपीट का वीडियो बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का बताकर शेयर किए गए। इससे भाषा के आधार पर टकराव बढ़ने का खतरा था।

Related Posts

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
Jharkhand

गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR

July 5, 2026
गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
Jharkhand

गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”

July 5, 2026
गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
Jharkhand

गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

July 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में चुनाव अमले पर टूटा प्रशासन का कहर! वोटर लिस्ट के काम में ‘लापरवाही’ पर सुपरवाइजर को अल्टीमेटम; 24 घंटे में दें जवाब, वरना नौकरी से हाथ धोने के साथ होगी सीधे FIR
  • गढ़वा शहर की ‘लाइफलाइन’ पर DC का हंटर! रंका मोड़-नवादा मोड़ सड़क को लेकर उपायुक्त सख्त; दोटूक चेतावनी— “7 दिन में पूरा करें दूसरी लेन का काम, वरना सीधे नपेंगे ठेकेदार”
  • गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, मर्यादा तार-तार करने वाले हेडमास्टर पर गिरी गाज! छात्रा से अनैतिक आचरण के आरोपी प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील पाण्डेय सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.