Saturday, October 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, गढ़वा ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

September 3, 2024
in Jharkhand
जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, गढ़वा ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त गढ़वा, शेखर जमुआर ने आज समाहरणालय स्थित सभगार में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

*सर्वप्रथम गढ़वा जिला के तीन मजदूर जाकिर हुसैन खान, सकलेन खान एवं नासिर आलम खान ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए बताया कि गढ़वा जिला के तीन मजदूर काम करने हेतु महाराष्ट्र के भुसावल गए थे। ठेकेदार फिरोज एवं उप ठेकेदार हसमत अंसारी द्वारा महाराष्ट्र राज्य बीज निर्माण कंपनी भुसावल में काम कराने के उपरांत मजदूरी भुगतान नहीं किया गया एवं मारपीट करते हुए भगा दिया। उन्होंने अनुरोध किया है कि उनकी मजदूरी भुगतान कराने की कृपा की जाए। उक्त मामले के निष्पादन हेतु श्रम अधीक्षक गढ़वा को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। सदर प्रखंड के पिपरा खुर्द गढ़वा निवासी अनीता देवी पति वाल्मीकि गुप्ता द्वारा जनता दरबार मे उपायुक्त के समक्ष आवेदन पत्र समर्पित करते हुए ठगी की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि गढ़वा जिला में अवस्थित न्यू सोना महल के दुकान मालिक लखन केसरी द्वारा प्रलोभन देकर पैसा की ठगी की गई है एवं पैसा मांगने पर टालमटोल करने का कार्य किया जाता है, जिसके कारण वे मानसिक तनाव एवं खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रही हैं। उन्होंने बताया कि उक्त ठगी की शिकायत संबंधित थाना में भी किया गया है परंतु किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है। अतः उन्होंने अनुरोध किया है कि उक्त दुकानदार द्वारा ठगी किये गये पैसा वापस कराने की कृपा की जाए। उक्त मामले में आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक गढ़वा को निदेशित किया गया है। नगर ऊंटारी प्रखंड के कोलझींकी निवासी कुंती देवी द्वारा अबुआ आवास योजना उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन समर्पित किया गया है। उन्होंने बताया कि उनका खपड़ापोस कच्चा मकान इस वर्षा ऋतु में गिर गया है एवं उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। उन्होंने बताया कि अबुआ आवास योजना के तहत उनका नाम प्रतीक्षा सूची में दर्ज है परंतु अद्यतन जानकारी के अनुसार प्रतीक्षा सूची से उनका नाम हटा दिया गया है, जो उनके लिए दुखद है। अतः उन्होंने अबुआ आवास सूची में नाम दर्ज कराते हुए आवास योजना का लाभ प्रदान करने का आग्रह किया है। सदर प्रखंड के महुलिया निवासी सुरेश कुमार द्वारा आवेदन समर्पित करते हुए राशन कार्ड में अपनी पत्नी का नाम दर्ज कराने को लेकर आवेदन दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाम जुड़वाने को लेकर ऑनलाइन आवेदन किया गया है एवं जिला स्तर पर लंबित है। उन्होंने नाम जुड़वाने को लेकर अनुरोध किया है। मंझिआंव प्रखंड के पुरहे निवासी महेंद्र ठाकुर द्वारा विवादित जमीन में जल मीनार निर्माण करने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि रामनाथ ठाकुर एवं मनोज ठाकुर द्वारा विवादित जमीन में जल मीनार का निर्माण किया जा रहा है। अतः उन्होंने उक्त मामले की जांच कराते हुए दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस प्रकार बारी-बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
Jharkhand

जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश

October 16, 2026
शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
Jharkhand

शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक

October 16, 2026
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास
Jharkhand

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

October 15, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की दरबार में ऑन-द-स्पॉट फरमान! गढ़वा समाहरणालय में जनसुनवाई के दौरान बिफरे DC; अबुआ आवास, मुआवजा और धांधली की शिकायतों पर दिए त्वरित जांच के आदेश
  • शोक की घड़ी में भी मसीहा बने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; नेमरा में फरियादी बच्चे को 48 घंटे के भीतर सौंप दिया 10 लाख रुपये का चेक
  • केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और सुबोध कांत सहाय सहित कई दिग्गजों ने नेमरा पहुंचकर दी दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि; सर्वधर्म प्रार्थना से गूंजा पैतृक आवास

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.