Wednesday, August 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Bihar

हिंसा के बीच मणिपुर से रेस्क्यू कर लाए गए बिहार और झारखंड के 164 बच्चे, पटना एयरपोर्ट पर फूलों से किया स्वागत

May 9, 2023
in Bihar, Jharkhand, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : मणिपुर में भड़की हिंसा के बीच फंसे बिहार और झारखंड के 164 बच्चों को रेस्क्यू कर पटना एयरपोर्ट लाया गया। पटना एयरपोर्ट पहुंचे सभी बच्चों को अधिकारियों ने गुलाब फूल देकर उन्हें स्वागत किया। जो बच्चे आज पटना पहुंचे हैं उनमें बिहार के 142 और झारखंड के 22 बच्चे शामिल हैं। बच्चों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा कि मणिपुर में अभी भी हिंसा थमी नहीं है। इस हिंसा के कारण हमलोगों को खाने-पीने में भी काफी कठिनाई हुई। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मणिपुर में फंसे लोगों को बिहार लाया जा रहा है। कई छात्र स्पेशल फ्लाइट से पटना लौटे हैं। सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर इन छात्र-छात्राओं को बिहार में अपने घरों को पहुंचाया जा रहा है।

छात्रों को सकुशल घर पहुंचाने में जुटी नीतीश सरकार

मणिपुर में भड़की हिंसा के बीच लगातार अलग-अलग राज्यों के लोगों का वहां से निकलना जारी है। बिहार के भी कई छात्र मणिपुर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ने के लिए गए हैं। राज्य में बिगड़े हालात को देखते हुए नीतीश कुमार सरकार इन छात्रों को सकुशल घर पहुंचाने में जुटी हुई है।

मणिपुर में पढ़ रहे बिहार के 300 छात्र

जानकारी के मुताबिक, मणिपुर के अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में बिहार के करीब 300 छात्र पढ़ रहे हैं। ये संस्थान हैं- केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, सेनापति और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मणिपुर। जब से वहां हिंसा भड़की है ये छात्र अपने हॉस्टल में ही रुके हुए हैं और परिजनों के पास लौटने की गुहार लगा रहे हैं। सीएम नीतीश के निर्देश पर इन छात्रों को बिहार लाया जा रहा है। पहले उन्हें बसों के जरिए इंफाल एयरपोर्ट लाया गया और फिर वहां से स्टूडेंट्स फ्लाइट से पटना एयरपोर्ट पहुंचे।

बिहार के मुख्य सचिव ने मणिपुर के अधिकारियों से की बात

इससे पहले, नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव अमीर सुबहानी से मणिपुर में अधिकारियों से बात करने और हिंसा प्रभावित उत्तर-पूर्वी राज्य में रहने वाले बिहार के लोगों को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा था। आमिर सुबहानी ने मणिपुर में अधिकारियों से बात की और वहां बिहार के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा था।

Related Posts

किसानों की बल्ले-बल्ले! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए उन्नत कृषि के निर्देश; दलहन-तिलहन बीज पर मिलेगा 50% अनुदान
Jharkhand

किसानों की बल्ले-बल्ले! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए उन्नत कृषि के निर्देश; दलहन-तिलहन बीज पर मिलेगा 50% अनुदान

August 18, 2026
देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फहराया तिरंगा; अमर शहीदों को नमन
Jharkhand

देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फहराया तिरंगा; अमर शहीदों को नमन

August 15, 2026
फरियादियों की बात, मौके पर समाधान! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; आवास में घूसखोरी और दबंगई पर सख्त रुख
Jharkhand

फरियादियों की बात, मौके पर समाधान! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; आवास में घूसखोरी और दबंगई पर सख्त रुख

August 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • किसानों की बल्ले-बल्ले! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए उन्नत कृषि के निर्देश; दलहन-तिलहन बीज पर मिलेगा 50% अनुदान
  • देशभक्ति के रंग में रंगा गढ़वा! 80वें स्वतंत्रता दिवस पर DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फहराया तिरंगा; अमर शहीदों को नमन
  • फरियादियों की बात, मौके पर समाधान! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; आवास में घूसखोरी और दबंगई पर सख्त रुख

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.