पिपरवार : पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ ने 68वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल / सीकेएस पिपरवार क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव चंद्रा एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव दिलीप कुमार गोस्वामी ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम क्षेत्रीय कार्यालय में झंडोत्तोलन एवं बीएमएस के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
इस कार्यक्रम को सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य एसके चौधरी, संजीव चंद्रा, दिलीप कुमार गोस्वामी, संजय कुमार सिंह, उमेन्द्र कुमार, महेंद्र केवट आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य एसके चौधरी, संजय कुमार सिंह, बचरा दक्षिणी पंचायत मुखिया रीना देवी, पिपरवार विकास मंच के अध्यक्ष रविंद्र सिंह सहित सभी परियोजना के यूनियन के सदस्य शामिल थे।










