Tuesday, March 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गोड्डा क्षेत्र में नेशनल हाइवे और फ्लाईओवर निर्माण कार्य में क्यों हो रहा विलंब? संसद में निशिकांत दुबे के सवाल पर नितिन गडकरी ने बताई ये वजह

4 फ्लाईओवर की मंजूरी 5 साल पहले मिली, लेकिन अब तक नहीं पूरा नहीं निर्माण कार्य

July 27, 2023
in Jharkhand
गोड्डा क्षेत्र में नेशनल हाइवे और फ्लाईओवर निर्माण कार्य में क्यों हो रहा विलंब? संसद में निशिकांत दुबे के सवाल पर नितिन गडकरी ने बताई ये वजह
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : लोकसभा में गुरुवार को गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने अपने क्षेत्र में नेशनल हाइवे और फ्लाईओवर निर्माण कार्य में विलंब का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर हिस्से में एनएच प्रोजेक्ट को लेकर कई परियोजनाएं चल रही है। निशिकांत दुबे ने बताया कि एनएचएआई की ओर से कई परियोजनाओं पर काम किया जाता है, जबकि कुछ एनएच प्रोजेक्ट पर संबंधित राज्यों की पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से काम किया जाता है, जिस पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय का कोई अधिकार नहीं होता है। उन्होंने कहा कि गोड्डा संसदीय क्षेत्र में एनएच 114ए परियोजना को पांच साल पहले मंजूरी मिली। केंद्रीय मंत्री ने 4 फ्लाईओवर का भी शिलान्यास किया, लेकिन अब तक निर्माण कार्य अधूरा है।

मंत्री नितिन गडकरी ने दिलाया भरोसा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि इस सड़क परियोजना को लेकर उन्हें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार स्टेट पीडब्ल्यूडी की ओर से टेंडर निकाला गया था। लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति की वजह से इस निर्माण कंपनी को टर्मिनेट किया गया। उसके बाद नया टेंडर निकाला गया, उसमें विलंब हुआ है। गडकरी ने कहा कि मंत्रालय स्तर पर विलंब हुआ है या राज्य में पीडब्ल्यूडी विभाग के स्तर पर देरी हो हुई है, इसकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

संसद में और क्या बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देशभर में सड़क की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही हाई स्पीड के कारण दुर्घटनाओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और कुछ राज्यों में किसान रात में अपने मवेशियों को सड़क पर छोड़ देते हैं, जिसके कारण भी कई दुर्घटनाएं होती हैं। इन हादसों पर अंकुश लगाने के लिए राज्य सरकार को आवश्यक पहल करने के लिए कहा जाएगा। रोड सेफ्टी के भी कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहे है।

Related Posts

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
Jharkhand

सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!

March 9, 2026
महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
Jharkhand

महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प

March 9, 2026
गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”
Jharkhand

गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

March 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सरहुल पूजा की पूर्व संध्या पर भव्य न्योता! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांके के सरना मैदान में होंगे मुख्य अतिथि – केंद्रीय सरना समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात, 19 मार्च को होगा झारखंड स्तरीय नागपुरी सांस्कृतिक महाकुंभ!
  • महिला शक्ति का सम्मान! झारखंड विधानसभा की सभी महिला विधायकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात – महिला दिवस पर दी गई हार्दिक शुभकामनाएं और सशक्तिकरण का संकल्प
  • गढ़वा में राजस्व और पीएम किसान पर उपायुक्त की सख्त समीक्षा! लंबित म्यूटेशन, सीएस-आरएस सर्वे, प्रमाण पत्र और किसान सम्मान निधि के पेंडिंग मामलों पर त्वरित निष्पादन का अल्टीमेटम – “समयबद्ध सेवा अब अनिवार्य”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.