रांची की सड़कों पर रात के अंधेरे में आपको घूमना व अड्डाबाजी करना महंगा पड़ सकता है. आपको बता दें, रात के अंधेरे में अड्डाबाजी करते हुए पकड़े गए तो थाने की चक्कर काटना पड़ सकता है. रांची में लगातार क्राइम को कंट्रोल करने के प्रयास किया जा रहा है. इसको लेकर सोमवार देर रात एसपी और डीएसपी सड़क पर संघन चेकिंग अभियान चलाया.
देर रात सड़क पर सघन चेकिंग अभियान
ट्रैफिक एसपी सह ग्रामीण एसपी हारिस बिन जमा ने बताया कि राजधानी के सड़कों पर कानून का राज रहे, इसे लेकर रांची के ट्रैफिक एसपी सह ग्रामीण एसपी हारिस बिन जमा देर रात सड़क पर निकल कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान रांची के कांके रोड, अल्बर्ट एक्का, कांटा टोली बरियातू सहित कई इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया गया. रात में निकलने वाले लोगो से सख्ती से पूछताछ भी हुई है. सघन जांच के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों को फटकार भी लगाई गई साथ ही चेतावनी दिया गया कि अगर दुबारा पकड़े गए तो कड़ी कारवाई की जायेगी.
बहु बाजार, कोकर, नामकुम चुटिया सहित कई इलाकों की जांच
सदर डीएसपी प्रभात कुमार बरवार ने बताया कि रांची में कानून व्यवस्था को लेकर रांची पुलिस कप्तान एसएसपी के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर रात के वक्त सघन जांच अभियान चलाया जाता है, जिसकी जिमेदारी डीएसपी सहित रांची पुलिस के कई अधिकारियों को दी गई है. इस मौके पर रांची के सदर डीएसपी प्रभात बरवार ने भी बहु बाजार, कोकर, नामकुम चुटिया सहित कई इलाकों में जांच की. डीएसपी के जांच के दौरान टू-व्हीलर सहित कार की भी तलाशी ली गई. और कहा कि इसी तरह से कड़ी कारवाई करनी होगी ताकि अपराधी एक जगह से दूसरी जगह जा नहीं सके.










