झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को जेब ढीली करनी पड़ सकती है। झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बिजली दर प्रति यूनिट 2.35 रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव जारी किया है। वर्तमान में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 6.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना पड़ रहा है। वहीं नए दर में यह बढ़कर 8.60 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगा।
मौजूदा समय में शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को 6.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से भुगतान करना पड़ता है। हालांकि, अब नए दर में बढ़ाकर 8.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है। यह दर 400 यूनिट से अधिक खपत करने वाले बिजली उपभोक्ताओं पर लागू होगा।
400 यूनिट मासिक तक खपत करने वाले उपभोक्ताओं का दर 7.60 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। इसे लेकर झारखंड बिजली वितरण निगम ने टैरिफ पीटिशन जारी कर आम जनता से आपत्ति मांगी है।










