कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। मंगलवार को कार्डिनल की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी जिसके बाद उन्हें लिंवस हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। कल शाम चार बजे उन्हें अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से झारखंड में शोक है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
धर्मगुरु कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार मिला। कार्डिनल तेलेस्फोर जी लोगों की सेवा करते हुए उनके हक-अधिकारों के लिए हमेशा सजग रहते थे। प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल लोगों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो लंबे समय से बीमार थे उनके फेफड़ों से पानी भर गया था। उनकी सेहत लगातार खराब हो गयी थी। उनके उचित देखभाल के लिए संत अन्ना वृद्घाश्रम में रखा गया था। वहां कुछ साल रहने के बाद इसी साल वह कॉन्स्टेंट लिंबर अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार को उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था।