धनबाद : जिले में लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है. पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल भी बरामद किया है. दोनों अपराधी रेल यात्रियों को लूटने की योजना बना रहे थे. जिसकी गुप्त सूचना पुलिस को पहले ही मिल गयी. जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से दो देशी पिस्तौल, दो जिंदा गोली और दो खोखा बरामद किया गया.बता दें कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान 40 वर्षीय राजू मिश्रा और 40 वर्षीय दारा सिंह घटवार के रूप में की गई है.
दोनों भूली ओपी क्षेत्र के डी ब्लॉक सेक्टर 5 शिव मंदिर के रहने वाले हैं. पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधियों ने बताया कि हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने आये थे .










