जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, गढ़वा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर निर्वाचन से जुड़े विषय पर दी गई जानकारी। समाहरणालय के सभागार में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर निर्वाचन से जुड़े विषय पर मीडिया को जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखण्ड से प्राप्त दिशा-निर्देश के अनुरूप गढ़वा जिला अर्न्तगत लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए आम मतदाताओं को ई०भी०एम० मशीन का उपयोग एवं प्रणाली से जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 10.01.2024 से मतदाता जागरूकता अभियान प्रारम्भ किया गया है।

EVM प्रदर्शित किया जाएगा
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत दिनांक 10.01.2024 से जिला स्तर एवं तीनों अनुमण्डल स्तर पर कुल चार EVM Demonstration Centre स्थापित करते हुए इन कार्यालयों में आने वाले आम लोगों के बीच EVM प्रदर्शित किया जाएगा तथा वे इस पर मतदान कर सकते हैं। यह कार्यकम मतदान की अधिसूचना तक लगातार चलता रहेगा। साथ हीं दिनांक 10.01.2024 से प्रत्येक अनुमण्डल क्षेत्र में एक-एक Mobile Demonstration Van के माध्यम से अनुमण्डल क्षेत्र के सभी 778 मतदान केन्द्र भवनों एवं सभी 1170 मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर आम मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।
मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा
इसके तहत ई०भी०एम० सेट एवं ऑडियो/विडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार कर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिनांक 28.02.2024 को सम्पन्न होगा। आगे जानकारी दी गई कि EVM Awareness हेतु मतदान केन्द्रवार रूट चार्ट तैयार कर प्रदर्शन हेतु तिथि पूर्व में ही निर्धारित किया गया है तथा इसके लिए प्रशिक्षित कर्मियों / पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। EVM Awareness हेतु मतदान केन्द्रवार रूट चार्ट की प्रति सभी मान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को हस्तगत करा दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से आमजनों तक यह जानकारी पहुंचाने का अपील किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय, जिला परिवहन पदाधिकारी-सह-गोपनीय शाखा प्रभारी धीरज प्रकाश, जिला जन संपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडेय, सहायक जन संपर्क पदाधिकारी अमित कुमार केशरी समेत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित थे।










