श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड सरकार द्वारा संचालित “झारखण्ड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड” के अंतर्गत मनरेगा मजदूर एवं अन्य सभी निर्माण श्रमिकों का Online निबंधन किया जाना है। निबंधन के दौरान लगने वाली दस्तावेज की छायाप्रति जैसेः- आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, बैंक खाता संख्या, मनरेगा मजदूर प्रमाण-पत्र, मोबाईल नम्बर, एवं नोमिनी का आधार कार्ड तथा बैंक खाता संख्या आवश्यक है।
उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निदेशानुसार जिला अन्तर्गत प्रत्येक प्रखण्ड मुख्यालय में दिनांक- 02.07.2024 से 08.07.2024 तक समय 10:00 बजे पूर्वाह्न से 4:00 बजे अपराह्न तक शिविर लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। उन्होंने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर उक्त शिविर में भाग लें और निबंधन करायें तथा कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठावें।










