Saturday, October 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा और डीडीसी प्रेमलता मुर्मू की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन; लोक नृत्य, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के विजेताओं को किया गया सम्मानित

October 31, 2026
in Jharkhand, Top News
युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
Share on FacebookShare on Twitter
  • *जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन, प्रतिभागियों ने लोक नृत्य, लोक गीत, कविता लेखन, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक से बिखेरी प्रतिभा की चमक*
  • *उपायुक्त ने कहा— युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति, उनकी प्रतिभा को उचित मंच देना प्रशासन की प्राथमिकता; नशामुक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका*
    **************************************

गढ़वा। नीलाम्बर-पीताम्बर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन (टाउन हॉल), गढ़वा में शनिवार को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अंतर्गत खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के तत्वावधान में *जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026* का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा सहित अन्य अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुति के साथ हुई। इसके पश्चात जिले के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक एवं कविता अंतर्गत अपनी रचनात्मक प्रतिभा, विचारों एवं नवाचारों का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान युवाओं में उत्साह, उमंग और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली।

  • *युवाओं की प्रतिभा को मंच देना प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त*

इस अवसर पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि युवा किसी भी देश और समाज की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। युवाओं के अंदर असीम ऊर्जा, प्रतिभा और कुछ नया करने की क्षमता होती है। ऐसे महोत्सव युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं रचनात्मक सोच विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि आज के युवा ही विकसित भारत के भविष्य के निर्माता हैं। इसलिए आवश्यक है कि युवा अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करते हुए शिक्षा, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा अपने परिवार, समाज और जिले को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। साथ ही सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता केवल पुरस्कार प्राप्त करने में नहीं, बल्कि पूरे समर्पण और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने में है।

  • *युवा अपनी रचनात्मक क्षमता से विकसित भारत के संकल्प को बनाएं मजबूत : उप विकास आयुक्त*

उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि युवा महोत्सव केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के विचारों, कल्पनाशीलता और नवाचार को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। इस मंच के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा शिक्षित, जागरूक, आत्मनिर्भर और नशामुक्त होंगे। युवाओं को चाहिए कि वे अपनी प्रतिभा को पहचानें, नए विचारों के साथ आगे बढ़ें तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • *खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियां युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार : जिला खेल पदाधिकारी*

जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनसे अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय युवा महोत्सव के माध्यम से जिले के प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी कला एवं कौशल प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिल रहा है। विभाग का प्रयास है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रमंडल एवं राज्य स्तर तक आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की।

  • *विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित*

महोत्सव के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—

  • *1. कविता लेखन प्रतियोगिता*
    प्रथम स्थान : अफजल अंसारी
    द्वितीय स्थान : रागनी कुमारी
    तृतीय स्थान : रचित गुप्ता
  • *2. लोक नृत्य प्रतियोगिता*
    प्रथम स्थान : निक्की सिंह एवं ग्रुप
    द्वितीय स्थान : सोनाली देव एवं ग्रुप
    तृतीय स्थान : गीता कुमारी एवं ग्रुप
  • *3. पेंटिंग प्रतियोगिता*
    प्रथम स्थान : ममता कुमारी
    द्वितीय स्थान : लक्की कुमारी
    तृतीय स्थान : अंजली गुप्ता
  • *4. नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता*
    प्रथम स्थान : तानिया कुमारी एवं ग्रुप
    द्वितीय स्थान : नव्या एवं ग्रुप
    तृतीय स्थान : प्रज्ञा भगत एवं ग्रुप
  • *5. लोकगीत प्रतियोगिता*
    प्रथम स्थान : अश्विनी एवं ग्रुप
    द्वितीय स्थान : विधि पांडेय
    तृतीय स्थान : शबनम खातून

सभी विजेताओं को अतिथियों ने सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य प्रतिभागियों का भी उत्साहवर्धन किया गया।

  • *नशामुक्ति, रचनात्मकता एवं विकसित भारत का संदेश देना है महोत्सव का उद्देश्य*

जिला स्तरीय युवा महोत्सव के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उनकी रचनात्मक एवं नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना, स्थानीय कला एवं संस्कृति को संरक्षण देना तथा उन्हें विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय विकास के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया।

बताते चलें कि खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगामी *3 से 6 नवंबर 2026 तक प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव* तथा *26 एवं 27 नवंबर 2026 को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव* आयोजित किए जाने की योजना है। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आगे की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

  • *ये पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग रहे उपस्थित*

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, नगर परिषद पदाधिकारी सुशील कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में पहुंचे छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन ने युवाओं की प्रतिभा, कला, संस्कृति और नवाचार को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ जिले में सकारात्मक एवं रचनात्मक वातावरण का संदेश दिया।

Related Posts

परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा
Jharkhand

परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा

October 31, 2026
लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश
Jharkhand

लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश

October 31, 2026
गुरुजी की शर्मनाक हरकत पर डीसी का कड़ा एक्शन! शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार हुए सस्पेंड
Jharkhand

गुरुजी की शर्मनाक हरकत पर डीसी का कड़ा एक्शन! शराब के नशे में स्कूल पहुंचे प्रभारी प्रधानाध्यापक आलोक कुमार हुए सस्पेंड

October 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
  • परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा
  • लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.