जिला समन्वयक (JSLPS), संयोग संगम पाण्डेय ने आज दिनांक- 30/07/2024 को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 69 प्रशिक्षणार्थी जिनमें चिनिया से 3, नगर उंटारी से 8, रमना से 2, मेराल से 3, धुरकी से 4, रंका से 3, मझियाओं से 5, कांडी से 4, भवनाथपुर से 3, भंडरिया से 4, बिशुनपुरा से 2, बरगढ़ से 2, केतार से 4, बरडीहा से 2, डंडा से 7, गढ़वा सदर से 7, डंडई से 4, सगमा से 2 प्रशिक्षणार्थियों को जिला ऑफिस (DMMU) परिसर से दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत कौशल प्रशिक्षण के लिए रवाना किया। सभी प्रशिक्षणार्थी रांची, जमशेदपुर, धनबाद व रायपुर में स्थित कौशल प्रशिक्षण केंद्र में नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण में इन्हें विभिन्न ट्रेड जैसे सिलाई, सहायक नर्स, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर ऑपरेटर आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि प्रशिक्षणार्थी ट्रेनिंग लेकर अपना स्व-रोजगार कर सकें। साथ ही संबंधित रोजगार में कुशल होकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें। जिला समन्वयक इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर ढंग से प्रशिक्षण प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात आप सभी अपने क्षेत्र के कार्यकुशल हो जायेंगे, जिससे आपको रोजगार प्राप्त करने में सहूलियत प्रदान होगी। मौके पर JSLPS के BPO EP शेखर सत्यकेतु, डंडई ब्लॉक के बीपीएम सुनील कुमार, गढ़वा सदर के बीपीएम मुकेश तिवारी, सीसी सुनील पाण्डेय, ललन यादव, संजय कुमार, संजीत कुजूर, राजेश कुमार, इंद्रजीत सिंह, सोनी खातून तथा सभी ब्लॉक से JRP(जॉब रिसोर्स पर्सन) दीदी तथा (PIA -Project implementation Agencies ) से मोबिलाइजर्स समेत अन्य उपस्थित थें।










