Sunday, March 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के क्रम में सीईओ ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक

August 2, 2024
in Jharkhand
आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों के क्रम में सीईओ ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने राज्य की 21 इन्फोर्समेंट एजेंसियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की। इस दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी पदाधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में विशेष रूप से निर्देश दिए गए।

श्री कुमार ने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग का झारखण्ड दौरा भी संभावित है। इस हेतु सभी इन्फोर्समेंट एजेंसी के राज्य स्तरीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधी सभी निर्वाचन विषयों की सुव्यवस्थित तैयारी करते हुए रिपोर्ट तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव के आंकड़ों का विश्लेषण करते हुए अद्यतन परिस्थितियों के अनुरूप विधानसभा चुनाव की तैयारियों का ससमय खाका तैयार कर लें।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य एवं जिला स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के नोडल पदाधिकारियों की फोन बुक तैयार करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी प्रवर्तन एजेंसियां आपसी सामंजस्य स्थापित कर कार्य करें। अवैध शराब और प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के रोकथाम पर लोकसभा चुनाव में बेहतर कार्य हुए थे, आगामी विधानसभा चुनाव में भी अवैध शराब, हथियार अथवा पैसे के आवागमन पर नजर रखते हुए इनपर पूरी तरह से रोक लगाने के कार्य हेतु अभी से कार्ययोजना तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि यातायात, हवाई अड्डा, वन विभाग, बैंकों से भी निर्वाचन के क्रम में सहयोग की अपेक्षा है। सभी के सम्मिलित प्रयास से ही भयमुक्त एवं स्वच्छ निर्वाचन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि सभी चेकपोस्ट को एक्टिव करते हुए व सीमावर्ती राज्यों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्य योजना तैयार कर लें।

Related Posts

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
Jharkhand

विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन

February 27, 2026
खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
Jharkhand

खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल

February 27, 2026
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

February 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • विधानसभा में रंगों की होली! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली – झारखंड विधायकों के साथ उमंग भरा होली मिलन
  • खुशी का मौका बोहरा में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने विधायक प्रदीप यादव के बेटे डॉ. ऋत्विज के विवाह में दी शुभकामनाएं – नवदंपति को आशीर्वाद, परिवार में उमंग का माहौल
  • गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.