Sunday, November 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान

जिले के 26 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा; 14,625 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,160 परीक्षार्थी हुए शामिल, वज्रगृह का भी लिया गया जायजा

November 1, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान
Share on FacebookShare on Twitter
  • *गढ़वा में शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण*

गढ़वा। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 का आयोजन गढ़वा जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। परीक्षा के सफल संचालन एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से रविवार, 01 नवंबर 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गोविन्द हाई स्कूल, मेराल उच्च विद्यालय, बालिका उच्च विद्यालय एवं गोपीनाथ सिंह महाविद्यालय, गढ़वा सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। इस क्रम में उन्होंने परीक्षा संचालन की व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, विधि-व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया।

अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों से परीक्षा संचालन की जानकारी ली तथा परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रश्न पत्रों के सुरक्षित रख-रखाव एवं वितरण व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिला कोषागार स्थित बज्रगृह का भी निरीक्षण किया गया।

  • *गढ़वा जिले में बनाए गए थे कुल 26 परीक्षा केंद्र*

उल्लेखनीय है कि JTET परीक्षा-2026 के आयोजन को लेकर गढ़वा जिले में कुल 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें कुल 14,625 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 12,160 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,465 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

  • *बेहतर समन्वय एवं सतर्कता के साथ निभाई गई जिम्मेदारी*

परीक्षा के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सजगता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया था।

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां की गई थीं। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की सतत निगरानी तथा सभी संबंधित कर्मियों के समन्वित प्रयास से जिले में JTET परीक्षा-2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

 

Related Posts

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
Jharkhand

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

October 31, 2026
परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा
Jharkhand

परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा

October 31, 2026
लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश
Jharkhand

लोक आस्था के महापर्व की तैयारी तेज! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दानरो नदी के छठ घाटों का लिया जायजा, सुरक्षा और सफाई के कड़े निर्देश

October 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान
  • युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
  • परीक्षा से ठीक पहले गढ़वा प्रशासन का कड़ा इम्तिहान! DEO और DSए ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, 1 नवंबर को 26 केंद्रों पर होगी JTET परीक्षा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.