यूजीसी और केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों के लिए जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप आज dr श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य के नेतृत्व में , हर घर तिरंगा, के तहत विश्वविद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे के साथ देशभक्ति के नारों, वंदे मातरम, जय जवान, जय किसान और जय हिंद, भारत माता की जय का उदघोष करते हुए विश्वविद्यालय प्रांगण में सामूहिक कार्यक्रम किया। मौके पर कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने अपने उदबोधन में कहा कि यह तिरंगा इस बात का सूचक है कि हमारे वीर सेनानियों ने अपनी स्वतंत्रता और तिरंगे के सम्मान के लिए अपना सर्वस्व देश के नाम कर दिया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर यह तिरंगा अभियान हमें इस बात का स्मरण कराता है कि हम जहां भी हो, अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करे। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा के इस अभियान में विद्यार्थियों के उत्साह और संख्या को देखकर यह निश्चित तौर पर महसूस किया जा सकता है कि वर्तमान पीढ़ी के हाथों हमारा देश सुरक्षित रहेगा। इसके उपरांत कुलपति dr तपन कुमार शांडिल्य ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकों, कर्मियों और विद्यार्थियों ने अपनी भागीदारी की। यह जानकारी पीआरओ प्रो राजेश कुमार सिंह ने दी।










