Thursday, June 26, 2025
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Uncategorized

नगर विकास मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने रांची नगर निगम के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की

August 20, 2024
in Uncategorized
नगर विकास मंत्री हफ़ीज़ुल हसन ने  रांची नगर निगम के कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की
Share on FacebookShare on Twitter

निगम स्तर के सभी पेंडिंग योजनाओं को ससमय पूरा करें। धरातल पर योजनाओं को उतारने के लिए तीव्र गति से कार्य करें। रांची नगर निगम सबसे महत्वपूर्ण नगर निगम है क्योंकि यह राज्य की राजधानी, राँची शहर की स्वच्छता एवम् विकास पर ध्यान देती है। इसलिए इस निगम के अन्तर्गत सभी योजनाओं को पूरा करें। उक्त निदेश नगर विकास मंत्री श्री हफ़ीज़ुल हसन ने रांची नगर निगम के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पदाधिकारियों को दिया।

आम लोगों की समस्याओं का निदान ससमय हो, यह सुनिश्चित करें।

श्री हसन ने कहा कि राजधानी रांची के नागरिकों को बेहतर सुविधा किस प्रकार प्रदान की जाए, इसपर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। शहर में स्वच्छता को प्राथमिकता देनी होगी। बारिश में नालियां जाम न हों, पथ , स्ट्रीट लाइट दुरुस्त रहें। यह सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का निदान त्वरित गति से होना चाहिए।

बैठक में माननीय मंत्री जी के द्वारा निम्न निदेश भी दिए गए-

शहर में ड्रेनेज या जलापूर्ति योजना के दौरान क्षतिग्रस्त हुए सड़कों को ससमय दुरुस्त करें।ताकि आम लोगों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत संचालित सभी वेलनेस सेंटरों का संचालन सुचारू रूप से करें ताकि मरीजों का इलाज बेहतर तरीके से हो सके।

शहरी क्षेत्र में ख़राब स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराएं।

झिरी डंप यार्ड के legacy waste के निस्तारण प्रक्रिया में गति लायें।

सभी को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता-नगर आयुक्त

इस मौके पर नगर आयुक्त श्री संदीप सिंह ने कहा कि
कैपिटल सिटी के विकास के लिए सभी पदाधिकारियों को टीम भावना के साथ काम करने की आवश्यकता है। रांची नगर निगम ,नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए निगम स्तर के सभी सिविल वर्क्स को समय सीमा के अंतर्गत पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इस बैठक के दौरान प्रस्तुतीकरण के माध्यम से 15वें वित्त आयोग, टाउन प्लानिंग, पीएमएवाई, लाइट, आईटी, डे-एनयूएलएम, ट्रांसपोर्ट, हेल्थ, इनफोर्समेंट, वाटर सप्लाई, एवं अन्य शाखाओं की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव श्रीमती ज्योत्सना सिंह, अपर प्रशासक श्री सौरभ प्रसाद, मुख्य अभियंता श्री रमा शंकर राम, उप प्रशासक श्री अनवर हुसैन, उप प्रशासक श्री रविन्द्र कुमार, सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी, सभी सहायक प्रशासक, पीएचईडी के प्रतिनिधि, सभी नगर प्रबंधक, सभी नगर नगर अभियान प्रबंधक, अभियांतगण एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related Posts

 गढ़वा: सड़क सुरक्षा माह के तहत पकड़े गए वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान आयोजित, जीवन रक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील
Uncategorized

 गढ़वा: सड़क सुरक्षा माह के तहत पकड़े गए वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान आयोजित, जीवन रक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील

January 9, 2025
Jharkhand: स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम में मतदान केंद्र की सुविधाएं सराहनीय
Uncategorized

Jharkhand: स्नेहपुर कुष्ठ आश्रम में मतदान केंद्र की सुविधाएं सराहनीय

November 20, 2024
बरेली : विश्व हिंदू परिषद ने इंटर कॉलेज में मनाया षष्ठ पूर्ति स्थापना दिवस
Uncategorized

बरेली : विश्व हिंदू परिषद ने इंटर कॉलेज में मनाया षष्ठ पूर्ति स्थापना दिवस

September 2, 2024

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • रांची : टीएसपीसी का सक्रिय सदस्य रोहित गंझू गिरफ्तार

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • हर घर जल का सपना साकार: झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा में DC से मांगा नेतृत्व!
  • सावधान! गढ़वा में उपायुक्त के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, मईंयां सम्मान योजना के नाम पर ठगी का अलर्ट!
  • इंसानियत की जीत! झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ऐतिहासिक फैसला: अब प्राइवेट अस्पताल नहीं रोक सकेंगे शव!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.