● मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान यात्रा का किया गया शुभारंभ
● महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के माननीय मंत्री बेबी देवी समेत माननीय मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवम् माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन कार्यक्रम में हुए शामिल

आज दिनांक- 23 सितंबर 2024 को गढ़वा जिले के प्रखंड श्री बंशीधर नगर स्थित गोसाईं बाग मैदान से मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिसमें महिला, बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार की माननीय मंत्री बेबी देवी समेत माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, माननीय मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवम् माननीय विधायक कल्पना मूर्मु सोरेन भी उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना के बारे में सभा मे उपस्थित सभी आमजनों को बताया।

मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान यात्रा का शुभारंभ गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर प्रखंड से होते हुए सभा का आयोजन क्रमशः प्रखंड रमना एवं मेराल में भी की जाएगी। साथ ही सदर प्रखंड गढ़वा में रात्रि चौपाल का भी आयोजन कराया जाएगा।

प्रखंड श्री बंशीधर नगर के गोसाईं बाग में आयोजित मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान यात्रा के शुभारंभ के मौके पर उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।










