Monday, November 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण: नोडल, एसएलएमटी, डीएलएमटी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं एएलएमटी को मिला विशेष प्रशिक्षण

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया को त्रुटि रहित और निष्पक्ष बनाने हेतु अधिकारियों का व्यापक प्रशिक्षण

September 27, 2024
in Jharkhand, Top News
राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण: नोडल, एसएलएमटी, डीएलएमटी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं एएलएमटी को मिला विशेष प्रशिक्षण
Share on FacebookShare on Twitter
  • आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों का कराया जा रहा 2 दिवसीय प्रशिक्षण
  • राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के नोडल, एसएलएमटी, डीएलएमटी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं एएलएमटी को दिया जा रहा चुनाव संबंधी प्रशिक्षण
  • त्रुटि रहित निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराना निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य– के. रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी।

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने कहा कि सन्निकट विधानसभा चुनाव में त्रुटि रहित निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराना निर्वाचन से जुड़े हम सभी पदाधिकारियों का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक बिंदु पर आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देश प्राप्त हैं स्वच्छ, निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं त्रुटि रहित निर्वाचन के लक्ष्य को आयोग के स्पष्ट दिशा निर्देशों का अनुपालन कर प्राप्त किया जा सकता है। उक्त बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के नोडल पदाधिकारी, एसएलएमटी, डीएलएमटी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं एएलएमटी के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन से जुड़े पदाधिकारियों के विभिन्न बैचों में दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया है। यह प्रशिक्षण सत्र 26 से 29 सितंबर तक निर्धारित है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों के सिटिंग अरेंजमेंट, ईवीएम-वीवीपैट की जांच, चुनाव सामग्री की पैकिंग, एएसडी सूची, नए मतदाताओं को जोड़ने जैसे विभिन्न चुनाव संबंधी गतिविधियों में होने वाले मामूली त्रुटियों पर ध्यान आकर्षित करते हुए इसे कैसे बचें इसपर बिंदुवार प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण सत्र में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा मतदान दलों के कर्तव्य और जिम्मेदारियाँ, मतदान दलों के लिए ईवीएम/वीवीपैट, मतदाता मतदान समय प्रबंधन, मतदान दिवस पर वेब-कास्टिंग, बीएलओ के मतदान की पूर्व संध्या और मतदान दिवस के कर्तव्य, स्वयंसेवकों के कर्तव्य, माइक्रो ऑब्जर्वर की भूमिका और जिम्मेदारियाँ, सेक्टर अधिकारी के मतदान की पूर्व संध्या पर जिम्मेदारियाँ, सेक्टर अधिकारी का मतदान दिवस पर जिम्मेदारियाँ, सेक्टर अधिकारी द्वारा गलतियाँ, त्रुटियाँ और आईटी अनुप्रयोग, पोस्टल बैलेट, एफएसटी के कर्तव्य और जिम्मेदारियाँ, एसएसटी के कर्तव्य और जिम्मेदारियाँ, वीएसटी, वीवीटी और एटी की जिम्मेदारियां, ईवीएम सह सामग्री प्राप्ति केंद्र अधिकारी और कर्मचारियों के कर्तव्य, नियंत्रण कक्ष और मतदान दिवस निगरानी प्रणाली ऐप, फॉर्म भरना, सील करना और पैकिंग करना जैसे विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

प्रशिक्षण सत्र में मुख्य निर्वाचन कार्यालय से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार, राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक श्रीमती गीता चौबे, श्री महेंद्र कुमार, श्री देव दास दत्ता, श्री मृत्युंजय कुमार एवं श्री सुनील कुमार सिंह वहीं जिला स्तरीय प्रशिक्षक श्री सुदीप सहाय, अश्विनी कुमार तिवारी द्वारा पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया।

Related Posts

इंसानियत की ऐसी मिसाल! दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभ्यर्थी ने एंबुलेंस के भीतर बैठकर दी JTET परीक्षा, गढ़वा डीसी की संवेदनशीलता पर हर तरफ हो रही तारीफ
Jharkhand

इंसानियत की ऐसी मिसाल! दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभ्यर्थी ने एंबुलेंस के भीतर बैठकर दी JTET परीक्षा, गढ़वा डीसी की संवेदनशीलता पर हर तरफ हो रही तारीफ

November 1, 2026
गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान
Jharkhand

गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान

November 1, 2026
युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
Jharkhand

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

October 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • इंसानियत की ऐसी मिसाल! दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभ्यर्थी ने एंबुलेंस के भीतर बैठकर दी JTET परीक्षा, गढ़वा डीसी की संवेदनशीलता पर हर तरफ हो रही तारीफ
  • गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान
  • युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.