Thursday, February 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: बिजका के राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी – मिलेगा नजदीकी राशन!

उपायुक्त की जनसुनवाई से दूर हुई समस्याएं, मिलेगा पास के राशन दुकान से राशन

January 9, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: बिजका के राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी – मिलेगा नजदीकी राशन!
Share on FacebookShare on Twitter
  • बिजका के राशन कार्डधारियों का व्यवधान दूर, मिलेगा राशन
  • जनसुनवाई में कार्डधारियों को सर्वसम्मति से नये राशन दुकान से किया गया टैग, राशन उठाव के लिए अब नहीं जाना पड़ेगा दूर
  • उपायुक्त व अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई जनसुनवाई

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर तथा अपर समाहर्ता-सह-जिला शिकायत निवारण पदाधिकारी राज महेश्वरम की अध्यक्षता में आज जनसुनवाई का आयोजन किया गया। समाहरणालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के भंडरिया प्रखंड के ग्राम पंचायत बिजका के 45 ग्रामीण/लाभुक राशन कार्डधारी उपस्थित थे। उपायुक्त, अपर समाहर्ता एवं अन्य अधिकारियों ने यहां के राशन कार्डधारियों के राशन उठाव में आ रही समस्याओं से अवगत हुए। कार्डधारियों का कहना था कि वर्तमान में उन्हें जिस राशन दुकान के साथ टैग किया गया है वह उनके घर से दूर है। ऐसे में राशन लेने के लिए दूरी तय कर जाना पड़ता है, जिससे समय ज्यादा लगता है। इसलिए नजदीक के राशन दुकान से टैग करते हुए राशन डीलर को राशन वितरण हेतु निदेशित किया जाए।जनसुनवाई में सर्वसम्मति से पुराने राशन डीलर ईश्वर दयाल के स्थान पर राशन कार्डधारियों को नये राशन दुकान से टैग करते हुए डीलर जंगी सिंह को संबंधित कार्डधारियों को राशन वितरण का निदेश देते हुए कार्डधारियों की सहमति से समस्याओं का निराकरण किया गया। वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पाण्डेय तथा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमित कुमार को सभी लाभुकों का पुराने डीलर के पास पड़े दिसंबर 2024 तथा जनवरी 2025 के राशन को उनके नये डीलर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उसका वितरण शीघ्र सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

विदित हो कि पिछले दिनों व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त शिकायत की जाँच करने झारखंड राज्य खाद्य आयोग की माननीय प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्य श्रीमती शबनम परवीन गढ़वा जिले के प्रखंड भंडरिया के ग्राम पंचायत बिजका के एक दिवसीय दौरे पर आईं थीं। उन्होंने राशन कार्डधारियों से बात कर उनके शिकायत का निराकरण करते हुए राशन वितरण कराने का निदेश दी थीं।

Related Posts

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
Jharkhand

बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू

February 25, 2026
झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
Jharkhand

झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!

February 24, 2026
गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

February 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बाल विवाह मुक्ति का संकल्प! गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ रवाना – उप विकास आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी, जागरूकता अभियान शुरू
  • झारखंड सरकार और PNB का बड़ा समझौता! राज्य कर्मचारियों के वेतन खाते में आएगी नई सुविधाएं – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का शुभारंभ!
  • गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.