Tuesday, September 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रांची। यथाशीघ्र शुरू होंगे 34 में से 4 कोल ब्लॉक: मुख्य सचिव का निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी 34 आवंटित कोल ब्लॉकों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये, 9 कोल ब्लॉकों की समस्याएं भी शीघ्र हल होंगी।

January 16, 2025
in Jharkhand, Top News
रांची। यथाशीघ्र शुरू होंगे 34 में से 4 कोल ब्लॉक: मुख्य सचिव का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

यथाशीघ्र करें कोल ब्लॉक शुरू करने में आ रही समस्या का समाधानः मुख्य सचिव

34 में से 4 कोल ब्लॉक शीघ्र शुरू होंगे, 9 की समस्याओं का हल भी यथाशीघ्र

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आवंटित कोल ब्लॉकों को शुरू करने में आ रही समस्या के समाधान को लेकर समीक्षा

================

रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने सरकार द्वारा आवंटित सभी 34 कोल ब्लॉकों को शुरू करने में आ रही समस्या के समाधान का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जितनी जल्द ये कोल ब्लॉक शुरू होंगे, उतनी ही जल्दी उस इलाके में आर्थिक गतिविधियां शुरू होंगी। इससे जहां रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे, वहीं राज्य सरकार के राजस्व में भी इजाफा होगा। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य करने का निर्देश दिया। वह अपनी अध्यक्षता में बुधवार को आवंटित कोल ब्लॉकों को शुरू करने में आ रही समस्या के समाधान को लेकर समीक्षा कर रही थीं।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि अधिकांश आवंटित कोल ब्लॉकों को शुरू करने में जमीन अधिग्रहण, रेट की गणना, मुआवजा, फॉरेस्ट क्लियरेंस, भूमि हस्तांतरण, कोल ब्लॉक की जमीन से गुजरने वाले नाला, नदी और सड़क को लेकर समस्या आ रही है। कुछ जगहों पर विधि व्यवस्था की भी समस्या सामने आई। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का समाधान एक समयसीमा के भीतर करें। समीक्षा के दौरान ही 34 में से 4 कोल ब्लॉक पलामू का राजहारा, लातेहार का तुबेद, हजारीबाग जिला में स्थित बदाम और मोइत्रा जेएस डब्ल्यू से अविलंब खनन करने की स्थिति स्पष्ट हो गयी। ये कोयला खदान सप्ताह भर के भीतर ऑपरेशनल हो जायेंगे। वहीं अन्य 9 कोल ब्लॉकों की समस्या का भी समाधान लगभग कर लिया गया। इनका ऑपरेशन भी यथाशीघ्र होने की संभावना है। बाकी बचे अन्य कोल ब्लॉकों को लेकर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि इनकी समस्या का भी समाधान कर जितनी जल्द हो सके उसे ऑपरेशनल करें।

मुख्य सचिव ने आवंटित कोल ब्लॉकों के प्रतिनिधियों को भी निर्देश दिया कि वे ससमय संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को जरूरी कागजात उपलब्ध करायें। प्रशासन के साथ समन्वय कर कोल ब्लॉकों को ऑपरेशनल करने में आ रही समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि जहां विधि व्यवस्था की समस्या है, वहां लोगों के बीच सद्भावना और सौहार्द विकसित करें। कोल कंपनियां साइट पर ऑफिस खोलें और कॉरपोरेट सोशल रिसपांसबिलिटी (सीएसआर) के तहत कार्य करें और लोगों को विश्वास में लेकर जरूरी औपचारिकता पूरी करते हुए खनन की प्रक्रिया शुरू करें। वहीं स्टेट पीएसयू के कोल ब्लॉकों को शुरू करने में आ रही समस्या के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित सरकारी अधिकारियों को अतिरिक्त सक्रियता के साथ काम करने पर बल दिया।

मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न समीक्षा बैठक में वन एवं पर्यावरण सचिव श्री अबू बक्कर सिद्दिकी, वित्त सचिव श्री प्रशांत कुमार, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर, खान सचिव श्री जितेंद्र सिंह, खान निदेशक श्री राहुल सिन्हा एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक श्री राजीव लोचन बख्शी समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
Jharkhand

देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी

August 31, 2026
कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
Jharkhand

कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश

August 31, 2026
शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू
Jharkhand

शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

August 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • देश में बढ़ते मामलों के बीच झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा का अलर्ट! अस्पतालों में बनेंगे आइसोलेशन वार्ड; स्वास्थ्य विभाग की सख्त एडवाइजरी जारी
  • कल्याणकारी योजनाओं पर गढ़वा DC की पैनी नजर! छात्रवृत्ति, साइकिल वितरण और बिरसा आवास की समीक्षा; पारदर्शी भुगतान का निर्देश
  • शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर गढ़वा DC का कड़ा एक्शन! चिनियां और केतार BPO का वेतन रोका, ‘Garhwa Learns, Garhwa Leads’ पहल शुरू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.