Tuesday, February 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

ड्रॉप आउट बच्चों के लिए शिक्षा की रोशनी: स्कूल रूआर 2025 अभियान का शुभारंभ!

कोई न छूटे अबकी बार’ के संकल्प के साथ बच्चों के लिए शिक्षा अभियान, नामांकन बढ़ाने और ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल वापस लाने का प्रयास

April 25, 2025
in Jharkhand, Top News
ड्रॉप आउट बच्चों के लिए शिक्षा की रोशनी: स्कूल रूआर 2025 अभियान का शुभारंभ!
Share on FacebookShare on Twitter

● शिक्षा विभाग के तहत विभिन्न बैठकों का आयोजन

● कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के संबंध में दिए गए आवश्यक निदेश

● ड्रॉप आउट बच्चों को स्कूल लाना कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य- उप विकास आयुक्त

● स्कूल रूआर 2025 (Back to School Campaign) के आयोजन के संबंध में बैठक का आयोजन, उद्देश्यों को पूर्ण करने हेतु पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता आवश्यक

उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग से संबंधित विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया जिसमें सर्वप्रथम कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में नामांकन के संबंध में सभी वार्डन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त बैठक के दौरान सभी संबंधित कस्तूरबा गांधी विद्यालय के वार्डन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नामांकन हेतु प्रखंड स्तर से अनुमोदित नामांकन संबंधी विवरणी से अवगत कराया गया। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 6 में नामांकन के लिए प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय/झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय अंतर्गत 1200 रिक्तियों के विरुद्ध प्रखंड स्तर से अनुमोदित आवेदनों की कुल संख्या 918 है। उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा द्वारा शेष 282 रिक्त सीटों की संख्या एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

इसके पश्चात “कोई न छूटे अबकी बार, शिक्षा है सबका अधिकार” स्लोगन के साथ स्कूल रुआर 2025 उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिले के सभी विद्यालयों (पीएम श्री सहित) से अनामांकित और ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय वापस लाने और शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए स्कूल रूआर, 2025 (बैक टू स्कूल) अभियान दिनांक- 21.04.2025 से 10.05.2025 तक चलाया जा रहा है। कार्यशाला में जिला शिक्षा पदाधिकारी कैशर रज़ा ने इसके उद्देश्यों, लक्ष्यों के साथ-साथ छात्रों को दी जाने वाली प्री-मैट्रिक (ई-कल्याण) छात्रवृत्ति, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के बारे में बताते हुए मौके पर उपस्थित सभी लोगों से यह अनुरोध किया कि आप सभी राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं से ड्रॉप ऑउट बच्चों एवं परिवार के सदस्यों को अवगत कराते हुए बच्चों का नामांकन उनके नजदीकी विद्यालयों में करायें। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के किसी भी कारण से स्कूल से ड्राप ऑउट होने के विभिन्न कारणों पर प्रकाश डाला तथा उसे कैसे दुरुस्त किया जाये इस संबंध में अपने-अपने सुझाव दिए।

उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सारे कार्य किये जा रहे हैं। हमें सरकार के लक्ष्य को पूरा करने की जरूरत है। बच्चों के शिक्षा में आ रही बाधाओ को दूर करने का प्रयास अभियान के तहत किया जायेगा। उन्होने कहा कि सभी बच्चे सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक्सीलेंस स्कूल में आने का प्रयास करें। साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी आवश्यक चीजों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चे स्कूल आने के बाद अपना पढ़ाई अच्छे तरीके से कर सकें। स्कूल रूआर, 2025 (बैक टू स्कूल कैंपेन) के आयोजन हेतु दिनांक- 21.04.2025 से 10.05.2025 तक क्रियान्वित करने हेतु तिथि निर्धारित किए गए हैं, जिसके फलस्वरुप स्कूल रुआर, 2025 (बैक टू स्कूल कम्पेन) प्रिया प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

उक्त बैठक व कार्यशाला में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधीक्षक, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि गढ़वा, मझिआंव तथा भवनाथपुर सहित शिक्षा विभाग के सभी बीईओ, बीआरसी, सीआरपी, बीपीओ, बीपीएम, वार्डन समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related Posts

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
Jharkhand

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”

February 23, 2026
गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.