Monday, February 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा: समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश— सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर करें लागू!

सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने पंचायतों को किया प्रेरित

May 17, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा: समीक्षात्मक बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश— सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर करें लागू!
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में श्री बंशीधर नगर के प्रखंड सभागार में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
  • पंचायतों में लंबित योजनाओं को पूर्ण करने को लेकर सभी मुखियागण को दिए निर्देश
  • सरकारी योजनाओं को पंचायत स्तर पर करे लागू, लोगों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु करे प्रेरित- उपायुक्त

गढ़वा: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में श्री बंशीधर नगर के प्रखंड सभागार में आज जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, मुखियागण, प्रमुखगणों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चलाई जा रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। कार्य संचालन की अद्यतन स्थिति से अवगत हुए और कार्यो में प्रगति लाकर ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

श्री बंशीधर नगर अनुमंडल अंतर्गत अवस्थित नगर उंटारी प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यतः मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), अबुआ आवास,15वें वित्त से संचालित योजना, पेयजल एवं स्वच्छता, स्वास्थ्य, जन वितरण प्रणाली, राशन कार्ड का e-kyc,समाज कल्याण विभाग, पेंशन योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, शिक्षा, कल्याण विभाग, कृषि, जेएसएलपीएस सहित अन्य विभागों से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। विभागों से संबंधित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

सर्वप्रथम उपायुक्त श्री जमुआर ने बैठक में उपस्थित मुखियागण तथा प्रखंड प्रमुखगाणो से उनके पंचायतों में चलाई जा रही विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति से अवगत हुए। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि आप सभी अपने -अपने पंचायतों में सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम योगदान देते है। आपकी जनता भी आपसे इसकी अपेक्षा रखती है ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। मौजूदा समय में आवास निर्माण में आ रही समस्याओं को दूर करने में भी आप सभी की अहम भूमिका होती है।
आप सभी जनप्रतिनिधि अपने स्तर से अपने -अपने पंचायतों में योग्य लाभुकों के चयन में तथा आवास निर्माण में अपना योगदान दे रहे है। कुछ अयोग्य लाभुक भी इस आवास योजना का लाभ लेकर आवास निर्माण करा रहे है उन सभी को आप सभी चिन्हित करते हुए उसकी जानकारी बीडीओ को दे ताकि उनकी जगह पर योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिल सके।


उपायुक्त ने बताया कि पंचायत स्तर पर आप सभी अपने कार्यों को निष्ठा पूर्वक करें ताकि सरकार तथा आपकी जनता आप पर विश्वास कर सके। आप सभी के सहयोग से ही गढ़वा जिले में अच्छा कार्य संभव है। निरंतर बेहतर कार्य करने का प्रयास करें साथ ही गलत कार्यों को चिन्हित कर उसे सही करें।

आज के बैठक में 15वें वित्त से संचालित योजना एवं पंचायत सुदृढीकरण विषय पर चर्चा करते हुए डीसी ने मुखियागण तथा प्रखंड प्रमुखगाणो से कहा कि जिला तभी सुदृढ़ हो सकता है जब उसके सभी पंचायत सुदृढ़ हो और पंचायतों को सुदृढ़ करने में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आप सभी अपने-अपने पंचायत की समस्याओं को अपने स्तर से हल करने का प्रयास करें तथा पंचायत को सुदृढ़ बनाने में अपना योगदान दे। उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपने प्रखंडों में पंचायती राज के गाइडलाइन के तहत सभी पंचायतों में बैठक का आयोजन अवश्य करें तथा इसकी सूचना जनप्रतिनिधियों को अवश्य दे।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत चापानल मरम्मती एवं कचरा प्रबंधन को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल से आए बिनय कांत रवि द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-ll अंतर्गत संचालित योजनाओं को बिंदुवार तरीके से जानकारी दी गई। खुले में शौच मुक्त की स्थायित्व को बनाए रखने के लिए विशेष प्राथमिकता देने की अपील की तथा वैसे घर जिनके पास शौचालय उपलब्ध नहीं है वैसे घरों को चिन्हित करते हुए उन्हें स्वयं से शौचालय निर्माण हेतु आवेदन देते हुए जिला कार्यालय में सूची उपलब्ध कराने की जानकारी दी ताकि उन्हें निजी खाते में शौचालय का प्रोत्साहन राशि प्राप्त हो सके। समुदाय स्तर पर निर्माण किए जाने वाले संरचनाओं यथा नाडेप, वार्मिंग कंपोस्ट, सोख्ता- गड्ढा, शोक पीट, भस्मक इत्यादि का अभिसरण के आधार किए जाने हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कचरा प्रबंधन हेतु उपलब्ध कराए गए वाहन का संचालन एवं रख-रखाव पर विशेष जोर दिया गया।
उपायुक्त श्री जमुआर ने विभाग को निर्देश दिया गया कि ग्रीष्मकालीन मौसम को देखते हुए जिले के सभी प्रखंड पंचायत एवं टोला स्तर पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इसे लेकर खराब पड़े पेयजल स्रोतों यथा- चापानल, जलमीनार आदि को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी अपील किया कि वह अपने पंचायत में खराब पड़े चापानल, जलमीणार आदि को अपने स्तर से अपनी देख -रेख में अवश्य दुरुस्त कराए।
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड की समीक्षा के दौरान डीसी ने मुखियागण तथा प्रखंड प्रमुखगणो से अपील किया कि वे अपने पंचायत की जनता का आयुष्मान कार्ड अवश्य बनवाये ताकि उन्हें उन सभी को सरकार द्वारा दी जानी वाली चिकित्सीय उपचार में आर्थिक लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनाने से सभी को चिकित्सीय उपचार हेतु 15 लाख तक का सरकारी लाभ दिया जाता है। सभी जनप्रतिनिधि अपने पंचायत के राशन कार्डधारीयो को इस योजना का लाभ लेने हेतु जागरूक करें ताकि वे इस योजना से लाभान्वित हो सके।

जन वितरण प्रणाली, राशन कार्ड के e-kyc को लेकर उन्होंने बताया कि आप सभी जनप्रतिनिधि अपने पंचायत के राशन कार्डधारियों का e-kyc अवश्य कराए। इससे डुप्लीकेसी को खत्म किया जा सकेगा तथा योग्य लाभुकों को इसका लाभ मिल सकेगा। e-kyc करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 निर्धारित की गई है। इस अवधि के अंदर में आप सभी मुखियागण तथा प्रखंड प्रमुखगण इसे अवश्य पूर्ण कर ले।
कल्याण, समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा आदि विभागों की समीक्षा करते हुए इन विभागों के अंतर्गत चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं से ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश दिया गया।

उक्त समीक्षात्मक बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) से संबंधित बिंदुओं पर भी चर्चा की गई एवं कार्य को पूर्ण करने एवं योजनाओं के अधीन प्राप्त राशि को नियमानुसार शत प्रतिशत खर्च करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा के मुख्य बिंदुओं यथा- योजना की पूर्णता, एरिया ऑफिसर मॉनिटरिंग ऐप, आधार से आधारित भुगतान (ABP) एवं मजदूरों का आधार एंट्री, 100 मानव दिवस वाले परिवार, पोटो हो खेल मैदान, बिरसा हरित ग्राम योजना, अस्वीकृत लेन-देन, अबुआ-आवास में निर्गत मास्टर रॉल, लोकपाल द्वारा उठाये गए बिन्दू इत्यादि की समीक्षा की गई एवं अद्यतन स्थिति से अवगत होकर कार्य में तेजी लाने हेतु निदेशित किया गया। मनरेगा अंतर्गत 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने, सामाजिक अंकेक्षण में आए मुद्दे पर पंचायत स्तरीय ज्यूरी का निर्णय अनुसार ATR अपलोड करने एवं मनरेगा से नियमानुसार मानव दिवस उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।

राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक में राजस्व संग्रहण से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन से अवगत होकर उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारी को राजस्व संग्रहण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। राजस्व संग्रहण से संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए अध्यतन प्रतिवेदन के समीक्षोपरान्त सक्रियता बढ़ाते हुए शत प्रतिशत राजस्व संग्रहण करने हेतु निदेशित किया गया।
इसके अतिरिक्त भूमि नामांतरण, के०सी०सी० ऋण, जाति, निवास प्रमाण पत्र, पेंशन आदि विषयों की भी समीक्षा की गई। इसी तरह उपायुक्त श्री जमुआर ने एक -एक कर सभी योजनाओं की समीक्षा की तथा मुखियागण तथा प्रखंड प्रमुखगण से सुझाव लेते हुए सभी को आवश्यक निर्देश दिए।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम,अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, भू अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद आपूर्ति पदाधिकारी रामगोपाल पांडे पंचायती राज पदाधिकारी प्रवेश कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Posts

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.