★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से मिला जेसोवा का प्रतिनिधिमंडल।
===========================
★ जेसोवा द्वारा 29 अक्तूबर 2026 से 02 नवंबर 2026 तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किए जा रहे भव्य ‘दीवाली मेला’ में मुख्यमंत्री को सपरिवार सम्मिलित होने हेतु किया सादर आमंत्रित।
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी-सह-विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने जेसोवा की ओर से आगामी 29 अक्तूबर से 02 नवंबर 2026 तक रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय ‘दीवाली मेला’ में सम्मिलित होने के लिए सपरिवार सादर आमंत्रित किया।\

- *पांच दिनों तक चलेगा दीवाली का भव्य उत्सव*
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह दीवाली मेला पूरे 5 दिनों तक चलेगा। इस दौरान कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मेले में देशभर के उद्यमी, हस्तशिल्पी और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पाद, पारंपरिक कपड़े, फेशन एक्सेसरीज एवं सजावटी उत्पादों की विक्री हेतु 300 से ज्यादा संख्या में स्टॉल लगेंगे।

- *सामाजिक सरोकारों और कल्याणकारी कार्यों की दी जानकारी*
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को जेसोवा द्वारा राज्य में चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों, कार्यक्रमों और गतिविधियों की भी विस्तृत जानकारी दी।
- *प्रतिनिधिमंडल में ये रहीं शामिल..*
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले इस विशेष प्रतिनिधिमंडल में जेसोवा की प्रेसिडेंट श्रीमती प्रीति कुमारी, वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती अनीता सिंह, सेक्रेटरी श्रीमती मनु झा, ज्वाइंट सेक्रेटरी श्रीमती श्वेता शुक्ला, ट्रेजरर श्रीमती शिवानी सिंह सहित कार्यकारिणी समिति की मेंबर श्रीमती रंजना कुमार एवं श्रीमती दिव्या श्री शामिल रहीं।










