Thursday, August 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राष्ट्रपति की देवघर यात्रा: मुख्य सचिव अलका तिवारी की समीक्षा में यादगार स्वागत की जोरदार तैयारी!

10-11 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देवघर दौरे के लिए मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था के कड़े निर्देश, बाबा बैद्यनाथधाम और एम्स दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल।

June 6, 2025
in Jharkhand, Top News
राष्ट्रपति की देवघर यात्रा: मुख्य सचिव अलका तिवारी की समीक्षा में यादगार स्वागत की जोरदार तैयारी!
Share on FacebookShare on Twitter
  • राष्ट्रपति के देवघर आगमन को यादगार बनायेः मुख्य सचिव
  • 10-11 जून को राष्ट्रपति के देवघर प्रवास के दौरान तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा
    =====================

रांचीः राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं। इस दौरान वह बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी।

मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने पर बल देते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय रहते चाक चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। तैयारियों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अबाधित विद्युत व्यवस्था पर जोर देते हुए राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग के लैम्प पोस्ट, गैबियन और सड़क स्वच्छता पर विशेष फोकस करने पर बल दिया।
उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही संबंधित विभागों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


समीक्षा के दौरान डीजीपी श्री अनुराग गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा चार आइपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में तमाम पुलिसकर्मी संभालेंगे। उसमें आइबी और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। वहीं अन्य व्यवस्था की निगरानी बतौर नोडल पदाधिकारी वाणिज्य कर विभाग के सचिव श्री अमिताभ कौशल करेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम की जवाबदेही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की होगी।

इसी तरह समीक्षा के दौरान मंच की व्यवस्था के प्रारूप, राष्ट्रपति के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी को नामित करना, देवघर एयरपोर्ट, बाबा मंदिर और एम्स, देवघर में आगवानी और विदाई के दौरान उपस्थित रहनेवाले महानुभावों की सूची, एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट और बुके की व्यवस्था, राष्ट्रीय गान की व्यवस्था, कारकेड की व्यवस्था, आउट राइडर्स की व्यवस्था, फोटोग्राफरों के लिए खुली जीप की व्यवस्था, बैगेज वैन एवं बैगेज कर्मी तथा छाता की व्यवस्था, देवघर एयरपोर्ट से परिसदन, बाबा मंदिर और एम्स तक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था और मंच से संबोधित करनेवाले महानुभावों की सूची पर विस्तृत चर्चा के बाद जवाबदेही तय की गयी।

उसके अतिरिक्त समीक्षा के दौरान राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान उनके साथ आये लोगों के आवासन और भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सीय व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था आदि पर भी फोकस किया गया।

 

Related Posts

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026
त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
Jharkhand

त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना

August 26, 2026
जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!
Jharkhand

जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
  • त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
  • जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.