Sunday, February 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जनता की पुकार सुन उपायुक्त की त्वरित कार्रवाई! साप्ताहिक जनता दरबार में 30+ समस्याओं पर दिए निर्देश!

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा में साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास, पेंशन, और रोजगार जैसी समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

July 19, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जनता की पुकार सुन उपायुक्त की त्वरित कार्रवाई! साप्ताहिक जनता दरबार में 30+ समस्याओं पर दिए निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • समाहरणालय सभागार में आयोजित हुआ साप्ताहिक जनता दरबार
  • उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश कुमार यादव ने समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया। उन्होंने आज के जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडो से आये लोगों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी तथा उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को निर्देशित किया।
आज के जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।

सर्वप्रथम प्रखंड केतार के ग्राम केतार से आये ठुरामन साह ने अपना आवेदन देते हुए बताया कि उनकी भूमि पर दबंगों द्वारा जबरन खेती की जा रही है रोकने पर उनको जान से मारने की धमकी देते हैं। अतः उन्होंने उपायुक्त से सीओ के माध्यम से उन दबंगों से अपनी जमीन दिलाने हेतु अनुरोध किया।
वहीं खरोंधी से आयी पार्वती देवी ने अपना आवेदन के माध्यम से बताया कि उनकी शादी 2021 में केतार प्रखंड के निवासी धर्मेंद्र गुप्ता से हुई। उन्हें एक 3 साल का लड़का है तथा वह पिछले आठ माह से गर्भवती भी हैं। उनके पति एवं ससुर लड़ाई झगड़ा कर के उन्हें घर पर छोड़कर कहीं भाग गए हैं। उन्होंने उपयोग से न्याय दिलाने की मांग की।
प्रखंड मेराल के ग्राम अधौरी से आई उदासी देवी ने अपने आवेदन के माध्यम से उपायुक्त को बताया कि गाय सेड का पैसा भेंडर को अभी तक नहीं मिला है जबकि 5 साल पहले ही यह सेड बनया जा चूका हैं, पूछने पर बताया जाता है कि अभी पैसा नहीं आया है आने के उपरांत भेंडर को पैसे का भुगतान कर दिया जाएगा। अत: उन्होंने उपायुक्त से भेंडर का पैसा दिलवाने हेतु अनुरोध किया।
वहीं प्रखंड गढ़वा से आई ममता देवी ने बताया कि वह एक गरीब महिला है और वह एक झोपड़ी के मकान में रहती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के लिए सर्वप्रथम आवेदन किया था जिसे किन्हीं कारणों से रिजेक्ट कर दिया गया। इसके उपरांत उन्होंने अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन दिया, किंतु ग्रामसभा में पारदर्शिता नहीं होने की वजह से उन्हें पुनः लाभ से वंचित कर दिया गया। अतः उन्होंने उपायुक्त से इसकी जांच करते हुए आवास योजना से लाभान्वित करने हेतु अनुरोध किया।

इसी तरह आज के जनता दरबार में 30 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनके समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों व विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026
गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.