Saturday, February 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड सरकार की संवेदनशील पहल: कुवैत से रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की वतन वापसी!

हजारीबाग के बंडखरो गांव तक अंतिम यात्रा: राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष की त्वरित कार्रवाई

July 31, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड सरकार की संवेदनशील पहल: कुवैत से रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की वतन वापसी!
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड सरकार की पहल से कुवैत में दिवंगत प्रवासी श्रमिक श्री रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की भारत वापसी सुनिश्चित
  • गुरुवार 31 जुलाई को पार्थिव शरीर 3:45 मिनट पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डा,रांची पहुँचा
  • जिला प्रशासन द्वारा पार्थिव शरीर को मृतक के गृह जिले हजारीबाग तक ले जाने हेतु की गई एम्बुलेंस की व्यवस्था

=====================

झारखंड सरकार की पहल से कुवैत में कार्यरत दिवंगत प्रवासी श्रमिक श्री रामेश्वर महतो का पार्थिव शरीर अब उनके परिजनों को मिल सकेगा।

श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के अधीन संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष, राँची की तत्पर पहल से कुवैत में कार्यरत दिवंगत प्रवासी श्रमिक श्री रामेश्वर महतो के पार्थिव शरीर की भारत वापसी की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।


मालूम हो कि हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम बंडखरो निवासी श्री महतो विगत 12 वर्षों से M/s IMCO Engineering & Construction Company, कुवैत में कार्यरत थे। दिनांक 15 जून 2025 को कुवैत में उनका आकस्मिक निधन हृदय एवं श्वसन गति रुकने के कारण हुआ।

श्री महतो की पत्नी श्रीमती प्रमिला देवी द्वारा दिनांक 19 जून 2025 को राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को उनके दिवगंत पति के पार्थिव शरीर को झारखंड लाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय दूतावास, कुवैत एवं Protector of Emigrants, रांची को सूचित किया गया। परिवार को न्यायोचित मुआवजा और पार्थिव शरीर की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए समन्वयात्मक प्रयास आरंभ किए गए।प्रारंभ में परिजनों द्वारा अंतिम भुगतान प्राप्त हुए बिना पार्थिव शरीर स्वीकारने से इनकार किया गया, जिससे प्रक्रिया में विलंब हुआ। लगातार संवाद के बाद, 27 जुलाई 2025 को उपायुक्त, हजारीबाग द्वारा परिजनों की सहमति प्राप्त की गई तथा भारतीय दूतावास, कुवैत को औपचारिक अनुरोध भेजा गया।

28 जुलाई को कंपनी द्वारा आवश्यक प्रक्रिया आरंभ की गई और गुरुवार 31 जुलाई को पार्थिव शरीर भारत लाया गया जिसे अपराह्न 3:45 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे ,रांची पर शव को मृतक के पुत्र श्री किशोर महतो एवं श्री अखिलेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, विष्णुगढ़, हजारीबाग द्वारा प्राप्त किया गया है । जिला प्रशासन द्वारा पार्थिव शरीर को मृतक के गृह जिले हजारीबाग तक ले जाने हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

Related Posts

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

February 20, 2026
आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
Jharkhand

आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

February 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का हुंकार! बैंक में अटका 88 हजार, लंबित पेंशन, राशन नहीं मिलना, भूमि हड़पने तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
  • आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.