Thursday, August 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जनता की पुकार: उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

राशन वितरण, स्कूल संयोजिका विवाद और संपत्ति कब्जे की शिकायतों पर उपायुक्त का सख्त रुख

August 19, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जनता की पुकार: उपायुक्त दिनेश यादव ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखा।

जनता की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उपायुक्त श्री यादव ने मौके पर ही संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवेदनों की प्रति को अग्रसारित करते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में वहीं पर समाधान की दिशा में आवश्यक कदम भी उठाए गए।

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, और इसी उद्देश्य से नियमित रूप से जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।

आज के जनता दरबार में नगर ऊंटारी प्रखंड के ग्राम पीपरडीह, सरहसताल एवं बारोडीह के राशन कार्डधारियों ने अपना राशन पूर्ववत व्यवस्था के तहत जन वितरण प्रणाली दुकानदार रविंद्र प्रताप देव के पास ही राशन वितरण करने की अनुमति हेतु आवेदन पत्र समर्पित किया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ महीनो से उपरोक्त सभी राशन कार्डधारियों का राशन वितरण जन वितरण प्रणाली दुकानदार रविंद्र प्रताप देव से हटाकर अन्य जन वितरण प्रणाली दुकानदार प्रणय कुमार के पास कर दिया गया था, जो पिछले 7 महीने से राशन वितरण कार्डधारियों के बीच नहीं किये हैं तथा शिकायत करने के उपरांत उसे निलंबित भी कर दिया गया है। कई महीनो से राशन वितरण नहीं होने के चलते उपरोक्त ग्रामीणों ने अपनी समस्या बताते हुए उपायुक्त श्री यादव से राशन वितरण की अनुमति पूर्ववत जन वितरण प्रणाली दुकानदार रविंद्र प्रताप देव के पास से ही करने हेतु अनुरोध किया है। रंका प्रखंड के मझिगावां गांव की निवासी सीमा देवी ने मध्य विद्यालय मझिगावां के प्रधानाध्यापक एवं अध्यक्ष के विरुद्ध शिकायत करते हुए बताया कि उनका (सीमा देवी का) चयन संयोजिका के पद पर मध्य विद्यालय मझिगावां में ग्राम सभा द्वारा किया गया था। परंतु विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अध्यक्ष की मनमानी से वर्तमान संयोजिका सीमा देवी को हटाकर पूर्व की संयोजिका को कार्य करने हेतु रखा गया है। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं अध्यक्ष पर जातीय भेदभाव करते हुए हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने उपायुक्त से उपरोक्त मामले की जांच कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। केतार प्रखंड के परसोडीह निवासी रविंद्र राम ने अपने ही गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों के विरुद्ध निजी संपत्ति लूटने एवं मारपीट करने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि वह अपने निजी भूमि पर अबुआ आवास का निर्माण कर रहे हैं परंतु गांव के ही असामाजिक तत्वों द्वारा उन्हें निर्माण कार्य करने से रोका जा रहा है एवं उनकी भूमि को अवैध रूप से कब्जा करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विरोध करने पर लाठी डंडे एवं अन्य हथियारों के साथ मारपीट किया जाता है जिसके कारण वह अपनी जान माल की क्षति होने के संदेह से काफी भयभीत हैं। अतः उन्होंने उपायुक्त से उपरोक्त असामाजिक तत्वों पर मामले की जांच करते हुए उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। नगर ऊंटारी प्रखंड के अरविंद कुमार ने आवेदन समर्पित करते हुए अपने दो पुत्रियों का सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभ नहीं मिलने की बात कही है। उन्होंने बताया कि अपने दो पुत्री क्रमशः रूपांजलि कुमारी एवं डोली कुमारी का सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत उन्होंने आवेदन किया था परंतु आवेदन ऑनलाइन करने के बावजूद भी अभी तक सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिला समाज कल्याण कार्यालय द्वारा उपरोक्त योजना के अंतर्गत फंड नहीं होने की बात बताई जाती है। उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया है कि सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत उनकी दोनों पुत्री को लाभ दिलाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया जाए।

Related Posts

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
Jharkhand

जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश

August 26, 2026
त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
Jharkhand

त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना

August 26, 2026
जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!
Jharkhand

जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

August 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनता की समस्याओं पर गढ़वा DC का त्वरित एक्शन! जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की दर्दभरी कहानियां; जमीन कब्जे से राशन कटौती तक पर जांच के निर्देश
  • त्योहारों से पहले एक्शन में गढ़वा प्रशासन! मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी; 8 किलो खराब मिठाई नष्ट, एक होटल पर लगा 5,000 का जुर्माना
  • जमशेदपुर-धनबाद मेडिकल कॉलेजों का ₹888 करोड़ से कायाकल्प, थानों में लगेंगे 9006 CCTV; कैबिनेट बैठक में 35 से अधिक फैसलों पर मुहर!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.