Wednesday, June 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

ईद-मिलाद-उन-नबी 2025: डीआईजी नौशाद आलम का सख्त निर्देश, पलामू, गढ़वा, लातेहार में शांति और सौहार्द की गारंटी!

जुलूस, धार्मिक स्थलों और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी, शांति समिति की बैठक और अवैध शराब पर रोक के लिए विशेष आदेश।

August 30, 2025
in Jharkhand, Top News
ईद-मिलाद-उन-नबी 2025: डीआईजी नौशाद आलम का सख्त निर्देश, पलामू, गढ़वा, लातेहार में शांति और सौहार्द की गारंटी!
Share on FacebookShare on Twitter
  • ईद-मिलाद-उन-नबी पर सौहार्द व सुरक्षा को लेकर डीआईजी ने जारी किए संवेदनशील निर्देश
  • पलामू प्रक्षेत्र में सभी जिलों को सतर्क रहने का आदेश, सोशल मीडिया और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

मेदिनीनगर: ईद-मिलाद-उन-नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने के उद्देश्य से पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम ने पलामू, गढ़वा और लातेहार के उपायुक्तों/ पुलिस अधीक्षकों को संवेदनशील दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाने वाला यह पर्व, पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस की स्मृति में आयोजित होता है, जिसमें तकरीर, फातिहा, नातिया कलाम और जुलूसों का विशेष महत्व होता है।
डीआईजी नौशाद आलम ने कहा कि ईद-मिलाद-उन-नबी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि भाईचारे, सहिष्णुता और अमन का संदेश है। इसे शांतिपूर्ण ढंग से मनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने अपने निर्देशों में कहा कि पर्व से पहले शांति समिति की बैठक आयोजित की जाए, जिसमें दोनों समुदायों के सम्मानित नागरिक, जनप्रतिनिधि और नवयुवकों को आमंत्रित कर संवाद स्थापित किया जाए। समाज के उन प्रभावशाली लोगों से भी संपर्क बनाए रखा जाए जिनकी बातों को समुदाय के लोग सम्मानपूर्वक मानते हैं। इस संवाद का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी तरह की गलतफहमी या टकराव की स्थिति से पूर्व ही निपटा जा सके।
डीआईजी ने प्रशासन से कहा है कि पर्व के अवसर पर निकलने वाले जुलूसों के मार्ग की पूर्व जानकारी ले ली जाए और उसी के अनुसार व्यवस्था की जाए। धार्मिक स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और पहले से संवेदनशील माने जाने वाले स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। हर स्तर पर निगरानी बनी रहे और कोई भी अफवाह फैलाने वाला व्यक्ति पुलिस की नजर से बाहर न रहे। उन्होंने ज़ोर दिया कि यदि किसी व्यक्ति या समूह के बारे में पूर्व में साम्प्रदायिक तनाव भड़काने की जानकारी हो, तो ऐसे तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निगरानी को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। लोगों को जागरूक किया जाए कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या भ्रामक सूचना मिलने पर उसे वायरल करने के बजाय डायल-112 या स्थानीय पुलिस से संपर्क करें। साथ ही, मीडिया प्रतिनिधियों से समन्वय बनाए रखते हुए उनसे अपील की गई है कि खबरों को बढ़ा-चढ़ा कर या तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत न किया जाए, ताकि जनता में भ्रम या भय का माहौल उत्पन्न न हो।
डीआईजी ने यह भी स्पष्ट किया कि पर्व के दिन अवैध शराब की बिक्री और नशे की हालत में जुलूस में शामिल होना किसी भी तनाव का कारण बन सकता है। अतः इस पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
अंत में उन्होंने कहा कि सभी थानेदार, पुलिस उपाधीक्षक और अन्य अधिकारी पर्व के दिन स्वयं अपने-अपने क्षेत्र में उपस्थित रहें, संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर भ्रमण करें और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि धार्मिक स्थलों, कानों, इबादतगाहों और विवादास्पद स्थलों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और पहले से अगर किसी इलाके में धार्मिक झंडा या बैनर लगाए जाने की परंपरा रही हो, तो उसे लेकर कोई नया विवाद उत्पन्न न हो, इसके लिए पहले से स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए जाएं।
डीआईजी नौशाद आलम ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद (salllallahe wa alaihe wasalam)साहब का उपदेश इस पर्व में प्रेम, करुणा और इंसानियत और आपसी भाइचारे को आगे बढ़ाना है,और संकल्प ले के अपने जीवन में आत्मसात करना है!प्रशासक की कोशिश है कि हर नागरिक इसे श्रद्धा और उल्लास के साथ मना सके, और किसी भी तरह की अफवाह या अव्यवस्था की कोई गुंजाइश न रहे।

Related Posts

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
Jharkhand

युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”

June 24, 2026
“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
Jharkhand

“दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज

June 24, 2026
राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान
Jharkhand

राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

June 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • युवाओं के हाथ में नौकरी, झारखंड में बहार! सीएम हेमंत सोरेन ने 262 नव-चयनितों को सौंपा जॉइनिंग लेटर; बोले— “स्वास्थ्य तंत्र को करेंगे अभेद्य, आगे भी होंगी बंपर भर्तियां!”
  • “दवा की एक भी चूक, बच्चों के भविष्य पर न पड़ जाए भारी!”— गढ़वा में 3.05 लाख नौनिहालों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक; DC का कड़ा रुख, लापरवाह अफसरों पर सीधे गाज
  • राष्ट्रपति भवन में झुका देश का शीश, झारखंड के महानायक ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण! पत्नी रूपी सोरेन ने नम आंखों से लिया सम्मान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.